On demand supply of improvised bombs and weapons LLB pass out mastermind 12 grenades recovered ऑन डिमांड देसी बम और हथियारों की सप्लाई; LLB पास आउट मास्टरमाइंड, 12 हथगोले बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऑन डिमांड देसी बम और हथियारों की सप्लाई; LLB पास आउट मास्टरमाइंड, 12 हथगोले बरामद

आरोपी दुष्यंत शातिर बदमाश है। वह एलएलबी तक की पढ़ाई किया है। 2024 में जब मझोला थाने से तमंचा फैक्ट्री के मामले में वह जेल गया तो कुछ माह बाद ही जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद हरिद्वार जाकर नौकरी करने लगा। वहां भी उसने अवैध असलहों के खरीद-फरोख्त का काम शुरू कर दिया।

Mon, 23 March 2026 10:39 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
ऑन डिमांड देसी बम और हथियारों की सप्लाई; LLB पास आउट मास्टरमाइंड, 12 हथगोले बरामद

ऑन डिमांड देसी बम और तमंचों की सप्लाई करने वाले गिरोह का मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों से संपर्क कर तमंचा, देशी बम आदि के लिए आर्डर लेते हैं। इसके बाद उत्तराखंड और अन्य स्थानों से लाकर या खुद ही कहीं बनवाकर ऑनडिमांड तमंचा और देशी बम की सप्लाई करते हैं।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार विकास नगर निवासी दुष्यन्त उर्फ दीपक, एकता कालोनी निवासी ऋषभ शर्मा और मूंढापांडे थाना के गांव गोवर्धनपुर निवासी अजीम के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचा, 60 जिंदा कारतूस और 35 खोखा कारतूस बरामद हुए।

12 हथगोले भी बरामद किए

इसके अलावा 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और सात खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों के पास से 12 देशी बम(विस्फोटक हथगोला) भी बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में लॉरेंस का एक और शूटर गिरफ्तार, मुंबई ले गई पुलिस
ये भी पढ़ें:ये हकीम कौन है? घर से मिला हथियारों का जखीरा, 20 बोरों में ले जाने पड़े कारतूस

जमानत पर आने के बाद गया हरिद्वार और बना लिया गैंग

सीओ कटघर के अनुसार आरोपी दुष्यंत शातिर बदमाश है। वह एलएलबी तक की पढ़ाई किया है। 2024 में जब मझोला थाने से तमंचा फैक्ट्री के मामले में वह जेल गया तो कुछ माह बाद ही जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद हरिद्वार जाकर नौकरी करने लगा। वहां भी उसने अवैध असलहों के खरीद-फरोख्त का काम शुरू कर दिया। वहीं से उसका नेटवर्क उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के कुछ बदमाशों से हुआ।

गैंग में कई और लोगों को जोड़ा

जिसके बाद हरिद्वार में काम छोड़कर दुष्यंत उर्फ दीपक दोबारा मुरादाबाद आ गया और तमंचा व देशी बम बेचने का काम करने लगा। उसने ऋषभ और अजीम को भी अपने साथ मिला लिया और उत्तराखंड से अवैध असलहे लाकर मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्र में बेचने लगा। आरोपी दुष्यंत ने पुलिस को बताया कि पंचायत चुनाव आने वाला है। पंचायत चुनाव के दौरान डिमांड अधिक आती है इसलिए वह अपने साथ कुछ और लोगों को जोड़ लिया है। उसने कई नाम भी बताए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मिला नोटों का जखीरा, बैग में थीं पांच-पांच सौ की 350 गड्डियां

पहले भी तमंचा फैक्ट्री चलाने में जेल जा चुका है दुष्यंत

मुरादाबाद। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंग का सरगना विकासनगर निवासी दुष्यंत उर्फ दीपक है। उसके खिलाफ मझोला और कटघर थाने में आर्म्स एक्ट के 3 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दुष्यंत इससे पहले 7 सितंबर 2024 को तमंचा बनाकर बेचने के मामले में मझोला थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पहले जून 2024 में मझोला पुलिस ने ही आरोपी दुष्यंत को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।