Now name of this place has been changed in UP, CM Yogi said those who did not agree with words, agreed with bullets यूपी में एक और इलाके का नाम बदला, योगी का ऐलान, कहा- जो बोली से नहीं माना गोली से मान गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक और इलाके का नाम बदला, योगी का ऐलान, कहा- जो बोली से नहीं माना गोली से मान गया

सीएम योगी ने मंगलवार को कुशीनगर में पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि उस समय कट्टा और बम बनता था। अब ब्रह्मोस बनता है। हमने बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले शोहदों को ठीक किया है। जो ठीक नहीं हुआ है, बोली से नहीं माना है तो उसे गोली से मान गया है।

Tue, 2 June 2026 01:46 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में एक और इलाके का नाम बदला, योगी का ऐलान, कहा- जो बोली से नहीं माना गोली से मान गया

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर को करोड़ों की सौगात देते हुए बड़ा ऐलान किया। यहां के ऐतिहासिक कस्बे फाजिलनगर का नाम बदलकर अब पावागढ़ करने की घोषणा की। नाम बदलने का ऐलान करते हुए कहा कि यह क्षेत्र जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन निर्वाण स्थली है। जब इस भूमि का संबंध भगवान महावीर से है, तो हम इसे फाजिलनगर क्यों कहेंगे? हम अपनी गौरवशाली विरासत और प्राचीन पहचान को वापस लाएंगे। फाजिलनगर का नाम बदलकर अब पावागढ़ किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जैन समुदाय की आस्था को वैश्विक पहचान मिलेगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकारें बम और कट्टा बनता था। व्यापारियों को लूटा जाता था। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगती थी। हमने इन शोहदों को ठीक किया है। जो बोली से नहीं माना है वह गोली से मान गया है। तब बम-कट्टा बनता था, आज देश की रक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल यूपी में बन रहा है। आज पाकिस्तान पर जब देश का जवान चढ़ाई करता है तो पाकिस्तान बचाओ-बचाओं चिल्लाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगरा के 'कैलाश' को थैंक्यू कहने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार, क्यों खास डबल शिवलिंग

मच्छर और माफिया दोनों को हमने किया साफ

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो ही चीजों का आतंक था। एक मच्छर का और दूसरा माफिया का। मच्छर से होने वाली इंसेफेलाइटिस बीमारी के कारण मासूम बच्चे दम तोड़ देते थे और माफिया गरीब-किसानों की जमीनों पर कब्जा कर आतंक फैलाते थे।

हमारी सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देकर बीमारी को भी खत्म किया और कानून का डंडा चलाकर माफियाराज का भी पूरी तरह सफाया कर दिया। आज उत्तर प्रदेश में न तो बीमारी का खौफ है और न ही अपराधियों का।

सीएम योगी ने कहा कि भूख से मौत यहां की सच्चाई थी। नौ साल पहले गरीब यहां पर भूख से मरता था। नौजवान बेरोजगार घूम रहा था। किसान आत्महत्या कर रहा था। न स्वास्थ्य की सुविधा थी और न शिक्षा की व्यवस्था थी। यूपी के अंदर सुविधाएं नहीं थीं। यूपी के बाहर जाओ को पहचान का संकट था। कोई त्योहार आता था तो दंगे शुरू हो जाते थे। जो लोग न्याय मांगते थे उन्हें जेल भेज दिया जाता था। उस समय कोई सुनने वाला नहीं था। आज डबल इंजन की सरकार बिना रुके बिना झुके काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या-काशी में बसने की मुराद होगी पूरी, योगी की धार्मिक शहरों के लिए खास योजना

424 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

सीएम योगी ने कुशीनगर को 424 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि कुशीनगर अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेहतर सड़कों और आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ दुनिया के नक्शे पर चमक रहा है। सरकार इस पूरे क्षेत्र को बौद्ध और जैन सर्किट के रूप में विकसित कर रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक मर कर भी बेटी के हाथों पर जिंदा, लाडली पद्मजा ने बनवाया फोटो वाला टैटू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।