now basti s electricity department is in the news because of je officers are also worried एसई के बाद अब जेई की वजह से चर्चा में बस्ती का बिजली महकमा,अफसर भी हुए हलकान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एसई के बाद अब जेई की वजह से चर्चा में बस्ती का बिजली महकमा,अफसर भी हुए हलकान

इस जूनियर इंजीनियर की वजह से विभागीय अधिकारियों को भी हलकान होना पड़ रहा है। यह जेई ड्यूटी पर नशे में मिला था। अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ ने उसे ढूंढा और अपने साथ जिले के सल्टौआ क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जेई वहां से चकमा देकर गायब हो गया।

Wed, 6 Aug 2025 12:21 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
एसई के बाद अब जेई की वजह से चर्चा में बस्ती का बिजली महकमा,अफसर भी हुए हलकान

यूपी के बस्ती में बिजली महकमा एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में यहां तैनात अधीक्षण अभियंता प्रशांत को सस्पेंड कर दिया गया था। प्रशांत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने भरत पांडेय (सेवानिवृत एडिशनल कमिश्नर) नाम के एक उपभोक्ता द्वारा बिजली सप्लाई नहीं होने की शिकायत करने पर कोई ऐक्शन लेने की बजाए उन्हें कह दिया था कि आप फालतू में मुझे फोन मिला रहे हैं, अपनी शिकायत 1912 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराएं। इस बेपरवाह बातचीत के लिए बिजली मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर प्रशांत सिंह के खिलाफ ऐक्शन लिया गया था।

बिजली मंत्री द्वारा प्रशांत सिंह और उपभोक्ता की बातचीत सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के चलते उस मामले की लखनऊ से दिल्ली तक चर्चा हुई थी। अब बस्ती से एक जेई का मामला सामने आ रहा है जिसकी जिले में काफी चर्चा हो रही है। इस जेई की वजह से विभागीय अधिकारियों को भी हलकान होना पड़ रहा है। यह जेई ड्यूटी पर नशे में मिला था। अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ ने उसे ढूंढा और अपने साथ जिले के सल्टौआ क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर ले गए। जेई वहां से चकमा देकर गायब हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे फालतू में…, कहने वाला इंजीनियर सस्पेंड; बिजली मंत्री की पोस्ट के बाद ऐक्शन

एसडीओ सल्टौआ संतोष चौधरी आधिकारियों के निर्देश पर उसका मेडिकल कराने के लिए पीएचसी पहुंचे थे। असल में, जेई से बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन वह किसी का फोन नहीं उठा रहा था। अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ ने जेई को पकड़ा था और मेडिकल कराने के लिए उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। मौका पाकर जेई एक बाइक पर बैठकर भाग गया। घंटों हलकान रहने के बाद जेई को एक माध्यमिक विद्यालय के भवन की छत से पकड़ा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेई के जवाब से अवाक राज्यमंत्री धरने पर बैठे; फिर ऐक्शन मोड में एके शर्मा

डेढ़ महीने पहले हुई थी तैनाती

विद्युत उपकेंद्र भानपुर ग्रामीण पर जेई राम मिलन यादव की तैनाती डेढ़ महीने पहले हुई है। जेई के बारे में शिकायत मिल रही थी कि वह हमेंशा नशे की हालत में रहते हैं और अधिकारी व उपभोक्ता किसी का फोन नहीं उठाते हैं। मंगलवार सुबह से ही जेई का कोई अता-पता नहीं थी। सूचना पर एसडीओ उन्हें खोजने निकले थे। एसडीओ का कहना था कि जेई की खोज की जा रही थी, वह सोनहा थाने के पीछे नशे की हालत में पड़े मिले।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।