Now a sex scandal like Revanna in UP uproar due to pile of obscene videos of BJP leader s son UP में रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP में रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप

कर्नाटक की राजनीति में भूचाल लाने वाले प्रज्जवला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल जैसा कांड यूपी में सामने आया है। यहां भाजपा नेत्री के बेटे के कई अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Sat, 31 May 2025 06:34 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
UP में रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की राजनीति में भूचाल लाने वाला प्रज्जवला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल जैसा कांड यूपी में भी सामने आया है। यहां एक भाजपा नेत्री के बेटे के दर्जनों अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की संख्या सौ के पार बताई जा रही है। यह वीडियो होटलों और रेस्तरां में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही युवती खुद सामने आ गई है और भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली भाजपा नेत्री के बेटे का है। पुलिस केस दर्ज कर नेत्री के बेटे की तलाश कर रही है। फिलहाल बेटा फरार बताया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक्शन की मांग सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।

जिस भाजपा नेत्री के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है वह फिलहाल मैनपुरी शहर के एक मंडल की अध्यक्ष हैं। वीडियो में नजर आ रही युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यह घटना की गई और वीडियो बनाया गया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर ही भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि युवती भी शादीशुदा है और अपने पति से अलग रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर सूटकेस में मिली युवती की लाश, चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान

भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी के साथ भी संबंध ठीक नहीं है। पत्नी को भी पति के अवैध संबंध की जानकारी बहुत पहले से है। पत्नी का कहना है कि पति इस तरह की अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो खुद बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो वायरल कैसे हुआ।

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष के नेताओं का हमला

पूरे मामले पर फिलहाल भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। भाजपा संगठन की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया था। वहीं, विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। विपक्ष ने एमपी के भाजपा नेता और गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो से इसे जोड़ दिया है। पूरी भाजपा को ही कटघरे में खड़ा किया जाने लगा है।

अखिलेश यादव बोले- भाजपा के घर से खुलासा

पूरे कांड पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।

यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है?

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।