Notice to Swati divorced wife of big fraudster Ravindra Nath Soni महाठग रवींद्र नाथ सोनी की तलाकशुदा पत्नी स्वाति तलब, पुलिस ने 55 सवालों का जारी किया नोटिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाठग रवींद्र नाथ सोनी की तलाकशुदा पत्नी स्वाति तलब, पुलिस ने 55 सवालों का जारी किया नोटिस

महाठग रवींद्र नाथ सोनी की तलाकशुदा पत्नी स्वाति को कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया है। पुलिस ने 55 सवालों की सूची तैयार की है। स्वाती के खिलाफ बीते वर्ष दिसंबर में एनआरआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tue, 13 Jan 2026 07:30 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
महाठग रवींद्र नाथ सोनी की तलाकशुदा पत्नी स्वाति तलब, पुलिस ने 55 सवालों का जारी किया नोटिस

महाठग रवींद्र नाथ सोनी की तलाकशुदा पत्नी स्वाति को कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया है। पुलिस ने 55 सवालों की सूची तैयार की है। स्वाती के खिलाफ बीते वर्ष दिसंबर में एनआरआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। स्वाती पर आरोप है कि उसने पति की ओर से पैसा वापसी की गारंटी ली थी।

जांच में जुटी एसआईटी 700 लोगों से 1500 करोड़ रुपये के ठगी के आरोपी रवींद्र की दोनों पत्नियों के शामिल होने का कयास भी लगा रही थी, लेकिन ठोस साक्ष्य नहीं मिल रहा था। इसी बीच 27 दिसंबर 2025 को एनआरआई संदीप पांडे ने एसआईटी से संपर्क किया। उनसे रवींद्र ने 25 लाख दिरहम का निवेश कराया था। निवेश के शुरुआत में ही कंपनी की स्थिति खराब हुई तो संदीप ने पैसा मांगना शुरू किया।

इस पर रवींद्र की पत्नी स्वाति ने गारंटी ली कि यदि पति रवींद्र ने पैसा नहीं दिया तो वह देगी। इसके एवज में स्वाती ने गारंटी के तौर पर कई चेक भी दिए थे। इसी आधार पर संदीप ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि स्वाती को नोटिस जारी कर तलब किया गया है। उसको आरोपों पर पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। नहीं आयी तो उसके खिलाफ वारंट लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रवींद्र नाथ सोनी पर 5 करोड़ की ठगी के 4 नए केस दर्ज, अब तक 28 मुकदमों में नामजद

दोनों का हो चुका है तलाक

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि रवींद्र ने स्वाति से वर्ष 2022 में तलाक ले लिया था। तलाक के एवज में रवींद्र ने स्वाती को दिल्ली में करोड़ों रुपये की संपत्ति वन टाइम सेटलमेंट के तौर पर दी थी। तलाक के बाद भी रवींद्र के साथ स्वाती को कई बार देखा गया था। एसआईटी का मानना है कि यह तलाक दिखावे के लिए लिया गया था। पुलिस के मुताबिक संदीप पांडेय को रवींद्र की ओर से रुपये वापसी के लिए चेक देने से भी यह बात साबित हो रही है। दूसरी पत्नी मोनिका के खिलाफ भी एसआईटी साक्ष्य ढूंढ रही है। रवींद्र जब पकड़ा गया था तो वह पत्नी माघी उर्फ मोनिका के साथ रह रहा था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।