Not sending Rambhadracharya to jail was a mistake Akhilesh Yadav said regarding case against Shankaracharya रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती हुई, शंकराचार्य पर केस को लेकर बोले अखिलेश यादव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती हुई, शंकराचार्य पर केस को लेकर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य विवाद पर कहा है कि रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती हुई। दरअसल, सपा चीफ ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार पर तंज कसते हुए ये बातें बोलीं।

Sun, 22 Feb 2026 02:11 PMPawan Kumar Sharma झांसी
share
रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती हुई, शंकराचार्य पर केस को लेकर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शंकराचार्य विवाद पर कहा है कि रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती हुई। दरअसल, सपा चीफ ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार पर तंज कसते हुए ये बातें बोलीं।

अखिलेश यादव ने कहा, 'अचानक कुछ लोग निकल पड़े हैं सम्मान देने के लिए। जिस समय शिखा को पकड़कर के अपमानित किया जा रहा था, उस समय ये लोग कहां थे? उसी समय उन्हें जाना चाहिए था संगम किनारे। हमारे पूजनीय शंकराचार्य जी, कई दिनों धरने पर बैठे रहे वहां पर। उस समय सर्दी पीक पर थी। अब तक की जो हमारी पूरा इतिहास जो है, पौराणिक व्यवस्था है, सनातनी व्यवस्था में कहीं किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका नहीं गया होगा। लेकिन यह पहली बार हुआ है सरकार में कि उन्हें स्नान करने से भी रोका गया, जो हमारी आध्यात्मिकता, हमारे सनातन धर्म की त्रिवेणी है और अब तो यह सरकार एक कदम आगे निकल गई है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामभद्राचार्य ने UGC नियम पर चेताया, बोले- गृहयुद्ध से बचना है तो वापस ले सरकार

रामभद्रचार्य को जेल न भेजकर गलती हुई

सपा चीफ ने आगे कहा, 'यह लगता है कि कभी अंधेरे में या रात में फिल्म देखते हैं बीस साल बाद। हर बात इनको बीस साल बाद पता लगती है। हमारा जो एक पैनलिस्ट था, उसकी बीस साल पुरानी घटना थी। शंकराचार्य जी को बताओ अपमानित करने के लिए कहां से ढूंढ के लाए, किसको ढूंढ के लाए? हालांकि आदरणीय, पूजनीय, सम्मानित आदरणीय रामभद्राचार्य जी के बारे में कुछ नहीं बोलना है। लेकिन अगर उनका चेला है ये, तो मुझसे गलती हुई है। हमने कभी आदरणीय पूजनीय रामभद्राचार्य जी पर 420 का मुकदमा था, वो वापस लिया था। मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था और यह बात गलत हो तो बताइए आप? किसी से पूछ लीजिए आप।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर का आदेश; पुलिस की जांच रिपोर्ट में गंभीर आरोप

जितना पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही हमारा पीडीए बढ़ेगा

अखिलेश ने कहा, 'कभी-कभी विचारों को लेकर के कुछ झगड़े हो जाते हैं। लेकिन आप इस सीमा पर चले जाएंगे कि आप आरोप लगाकर के इस तरह का घटिया आरोप लगवाएंगे। इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह सरकार बचने वाली नहीं है। जनता ने तो अस्वीकार कर दिया है सरकार, अब बस जनता इंतजार कर रही है कि कब वोट डालने का मौका मिलेगा। इसलिए मैं कह रहा हूं कि जितनी पीड़ा बढ़ेगी उतना हमारा पीडीए बढ़ेगा और यह पीडीए के आंदोलन में जुड़ने वालों का मैं एक बार फिर आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम केस लड़ेंगे, सच्चाई सामने आएगी; FIR के आदेश पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।