Not a good thing no reply to Namaste Akhilesh jibe at Modi Yogi chemistry Smriti retorts अच्छी बात नहीं, नमस्ते का जवाब नहीं; मोदी-योगी की केमिस्ट्री पर अखिलेश का तंज, स्मृति का पलटवार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अच्छी बात नहीं, नमस्ते का जवाब नहीं; मोदी-योगी की केमिस्ट्री पर अखिलेश का तंज, स्मृति का पलटवार

बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और सीएम योगी की केमिस्ट्री को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। जिस पर पूर्वे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। 

Sun, 10 May 2026 09:58 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
अच्छी बात नहीं, नमस्ते का जवाब नहीं; मोदी-योगी की केमिस्ट्री पर अखिलेश का तंज, स्मृति का पलटवार

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन हो गया है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए और बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर पीएम मोदी और सीएम योगी की केमिस्ट्री को लेकर तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अच्छी तो ये बात नहीं, नमस्ते का जवाब नहीं। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी मंच पर मौजूद सभी लोगों का अभिनंदन कर रहे थे। एक-एक से हाथ जोड़कर मिल रहे थे। इसी दौरान सीएम योगी ने भी उन्हें प्रणाम किया। मोदी उन्हें देखते हुए आगे बढ़ गए। मंच पर मोदी-योगी की इसी केमिस्ट्री को लेकर सपा मुखिया ने तंज कसा। और लिखा कि ये अच्छी बात नहीं।

अखिलेश की इस पोस्ट का जवाब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी ने दिया। उन्होने एक्स पर लिखा कि क्यों इतना परेशान हैं, क्या कोई इम्तिहान है। इससे पहले भी अखिलेश यादव और स्मृति ईरानी के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी चर्चा में रह चुकी है। जब सपा मुखिया को उन्होने गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। जिसके जवाब में अखिलेश ने कहा था कि हम कन्नौज का ही नाम गोरखपुर रख देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अखिलेश ने चला महिला आरक्षण दांव, कसा तीखा तंज
ये भी पढ़ें:यूपी में तीन नहीं 10 लाख सेंट्रल फोर्स आएगी, अखिलेश ने भाजपा पर फिर बोला हमला

आपको बता दें नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र भी पहनाकर सम्मानित किया।

बंगाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के मोदी ने पैर छुए

वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खास पल देखने को मिला। जब मंच पर मोदी ने पार्टी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से आशीर्वाद लिया। इस दौरान वहां मौजूद सभी पार्टी के नेताओं ने अभिवादन भी किया। मोदी ने 98 वर्षीय सरकार को पहले गले लगाया, फिर उन्हें शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद झुक कर उनके पांव छुए। दरअसल, माखनलाल को पश्चिम बंगाल में भाजपा का सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता माना जाता है। वर्ष 1952 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था, तब माखनलाल उनके साथ इस अभियान में शामिल थे।

शाह ने बंगाल के लिए बताया ऐतिहासिक दिन

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि आज भाजपा के लिए महान दिन है। शाह चित्रदुर्ग में येदियुरप्पा अभिमानोत्सव को संबोधित कर रहे थे। यह भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के राजनीति में 50 साल पूरे होने पर उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।