Noman ansari who is posing as a Rajput bought jewelry using a fake cheque राजपूत बनकर रह रहा था नोमान, फर्जी चेक से जेवर खरीदे, पोल खुलते ही मचा हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजपूत बनकर रह रहा था नोमान, फर्जी चेक से जेवर खरीदे, पोल खुलते ही मचा हड़कंप

एटा में तीन महीने से युवक एक युवती के साथ नाम बदलकर रह रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग थाने पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। दरअसल युवक खुद को हिंदू बताकर गांव में घुस गया।

Sat, 3 May 2025 10:08 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, एटा
share
राजपूत बनकर रह रहा था नोमान, फर्जी चेक से जेवर खरीदे, पोल खुलते ही मचा हड़कंप

यूपी के एटा के मिरहची में तीन महीने से युवक एक युवती के साथ नाम बदलकर रह रहा था। जानकारी मिलने पर गांव की भीड़ थाना पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नोमान अंसरी बताया है। वह कुशीनगर का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात कहीं है।

थाना मिरहची क्षेत्र की एक युवती दिल्ली में काम करती थी। यहां पर उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों दिल्ली में रहते रहे। इसके बाद युवती युवक को लेकर गांव में आ गई। युवक ने अपने आप को युवती की सजातीय अंश राजपूत नाम बताया। दोनों करीब तीन महीने से गांव में रह रहे हैं। 29 अप्रैल को दोनों की सगाई हो गई। सगाई के लिए लड़का और लड़की अपने साथ परिवार के लोगों को लेकर मिरहची में सराफा की दुकान पर जेवर लेने के लिए गए थे।

यहां पर दो अंगूठी और एक चेन खरीदी थी। जेवर लेने के बाद युवक ने सराफ को चेक दे दिया गया। चेक को जब सराफ ने बैंक में लगाया तो उस खाते में पैसा ही नहीं था। पैसा न होने पर सराफा ने पुलिस को सूचना दे दी। सराफ की दुकान पर आए युवक ने जब अपने परिवार को फोन किया तो कॉलर का नाम मुस्लिम आया आ रहा था। यहीं से शक हो गया कि यह लड़का दूसरे समुदाय का है। नाम बदलकर यहां पर रह रहा है। ये खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका शादी रुकवाने के लिए आशिक ने रची साजिश, दोस्तों के साथ मिलकर फेंका तेजाब
ये भी पढ़ें:बर्गर न मिलने पर महिला ने काटा अपना हाथ, अधिकारियों के पास पहुंचकर हुई बेहोश
ये भी पढ़ें:मथुरा में सड़क हादसा, थार और टेंपो की जोरदार टक्कर के बाद डंपर ने रौंदा,4 की मौत

इस पर काफी संख्या में लोग थाना में पहुंच गए। चर्चा यह है कि युवक के पास जो आधार कार्ड मिला है वह गलत है। उसकी उम्र 12 वर्ष शो कर रही है। देरशाम को काफी संख्या में लोग थाना पर एकत्रित हो गए। युवती के चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। हंगामा की सूचना मिलने पर सीओ सदर संजय कुमार पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम नोमान अंसारी पुत्र कासिम अली अंसारी, थाना कशिया, कुशीनगर बताया है। यह जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी थाना पर पहुंच गए है। देररात में आरोपी के खिलाफ नाम बदलकर साथ रहने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस मामले में एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह ने बताया कि थाना मिरहची क्षेत्र से सूचना मिली है। पूछताछ में पता चला कि युवक कुशीनगर का मुस्लिम है। वह मिरहची क्षेत्र की युवती के साथ रह रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।