Woman cuts her hand after not getting a burger in baghpat बर्गर न मिलने पर महिला ने काटा अपना हाथ, अधिकारियों के पास पहुंचकर हुई बेहोश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बर्गर न मिलने पर महिला ने काटा अपना हाथ, अधिकारियों के पास पहुंचकर हुई बेहोश

बागपत में एक विवाहित को बर्गर नहीं मिला तो उसने चाकू से अपना हाथ काट लिया और अधिकारियों के सामने बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में एंबुलेंस से विवाहिता को सीएचसी भिजवाया गया। वहीं, ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

Sat, 3 May 2025 07:43 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share
बर्गर न मिलने पर महिला ने काटा अपना हाथ, अधिकारियों के पास पहुंचकर हुई बेहोश

यूपी के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहित को बर्गर नहीं मिला तो उसने चाकू से अपना हाथ काट लिया और समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों के सामने बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। एंबुलेंस से विवाहिता को सीएचसी भिजवाया गया। वहीं, ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

ये मामला कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव का है। जहां शनिवार को बर्गर न मिलने पर एक महिला ने हाथ काट लिया फिर अधिकारियों के सामने जाकर बेहोश हो गई। महिला को बेहोश देख अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में महिला के एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहीं, विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच संपूर्ण समाधान दिवस में नौकझोंक हुई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं ससुरालियों ने विवाहिता पर परेशान करने और खूद ही चाकू से हाथ काटने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि विवाहिता का पति पांच बर्गर लेकर आया था जो उसने हमें दे दिया। विवाहिता को बर्गर नहीं मिला तो उसने पति से लड़ाई करते हुए चाकू से हाथ काट लिया। उन्होंने अफसरों को वीडियो भी दिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने चयनित 78 दलितों को नहीं दी नौकरी, चंद्रशेखर ने CM योगी को लिखा पत्र
ये भी पढ़ें:मथुरा में सड़क हादसा, थार और टेंपो की जोरदार टक्कर के बाद डंपर ने रौंदा,4 की मौत

ताहिरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका देवर नसीम घर आकर गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो ससुराल वाले देवर के पक्ष में आ गए और उस पर लाठी-डंडों और चाकू से उस पर हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गई। शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नदीम, नसीम, आमिर, साकिर, मरियम, आइसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में बर्गर का विवाद सामने आया है। विवाहिता द्वारा खूद के द्वारा हाथ काटे जाने की वीडियो भी प्राप्त हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।