no one could have imagined what happened to the girl in the school bus the brother shouted uncle stop the bus स्कूल बस में बच्ची के साथ जो हुआ वो सोच भी नहीं सकता था कोई, भाई चिल्लाया-अंकल गाड़ी रोको, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कूल बस में बच्ची के साथ जो हुआ वो सोच भी नहीं सकता था कोई, भाई चिल्लाया-अंकल गाड़ी रोको

हादसे के बाद ड्राइवर ने बस को रोककर बच्ची को उठाया। उसे सीट पर रखकर वह गंगीरी लौट रहा था। इसी दौरान गांव मलसई पर जन सेवा केंद्र चलाने वाले बच्ची के पिता रवि को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने बस को रुकवा लिया। गांव के लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। मलसई पर जाम लगा दिया।

Sun, 1 March 2026 07:14 PMAjay Singh संवाददाता, अलीगढ़/ कासगंज
share
स्कूल बस में बच्ची के साथ जो हुआ वो सोच भी नहीं सकता था कोई, भाई चिल्लाया-अंकल गाड़ी रोको

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज की इस स्कूल बस में छह साल की मासूम बच्ची के साथ जो हुआ शायद ही कभी किसी ने इसकी कल्पना की हो। कासगंज के दादों थाना क्षेत्र के माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल की लापरवाही ने गंगीरी की मासूम की जान ले ली। स्कूल की जर्जर बस में पिछले टायरों के ऊपर वाली सीट के नीचे का फर्श टूटा हुआ था, जिसमें बड़े गड्ढे के बराबर छेद था। इसी में से बच्ची नीचे टायरों पर आ गिरी और कुचलकर उसकी मौत हो गई। बच्ची का बड़ा भाई गोलू भी इसी स्कूल में पढ़ता है। बस में गोलू भी बच्ची के साथ था। जब बच्ची टूटे फर्श से नीचे गिरी तो गोलू चिल्लाते हुए बोला कि अंकल बस रोकिये। मेरी बहन नीचे गिर गई है। चालक ने बस रोकी और बच्ची को उठाकर सीट पर रखा। आरोप है कि उसने भाई को घर पर कुछ भी न बताने के लिए धमकी दी। इसके बाद चालक ने बच्ची के पिता को चोट लगने की जानकारी दी, जबकि उसकी मौत हो चुकी थी। इसीलिए परिजन आक्रोशित हो गए। उधर, हादसे को देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें देखकर चालक भागने लगा। ग्रामीणों ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया और मलसई के पास बस को रुकवाया। वहां बच्ची के पिता और परिजन भी आ गए।

घटना के बाद ड्राइवर बच्ची को लेकर गंगीरी आ रहा था, तभी लोगों ने रोककर उसकी पिटाई कर दी। गांव मलसई पर करीब तीन घंटे जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। थाना दादों क्षेत्र के गांव नाय भाय निवासी रवि यादव वर्तमान में गंगीरी चौराहे पर रहते हैं। इनकी छह साल की बेटी अनन्या दादों के गांव कसेर भूडिया स्थित माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी में पढ़ती थी। छुट्टी के बाद चालक बच्चों को छोड़ने के लिए निकला। वह रोजाना पहले छिछोरा, किनावा, नगला भूड़ में बच्चों को छोड़ते हुए गंगीरी आता है। इसी रास्ते से शनिवार को भी आ रहा था। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला साधु के पास बच्ची फर्श के छेद में से नीचे गिर गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे

ड्राइवर ने बस को रोककर बच्ची को उठाया। उसे सीट पर रखकर गंगीरी लौट रहा था। इसी बीच गांव मलसई पर जन सेवा केंद्र चलाने वाले बच्ची के पिता रवि को जानकारी हो गई। उन्होंने बस को रुकवा लिया। गांव के लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। इसके बाद मलसई पर जाम लगा दिया। इसे देख चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ छर्रा संजीव कुमार तोमर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया।

परिवार में मचा कोहराम

रवि के परिवार में पत्नी, एक बेटी ओर एक बेटा है। परिजन बच्ची के इंतजार में थे। लेकिन, मनहूस खबर ने परिवार में कोहराम मचा दिया।

बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, 3 घंटे जाम

कासगंज में स्कूली बस से बच्ची की गिरकर मौत की घटना ने रौंगटे खड़े कर दिए हैं। बस का फर्श बड़े गड्ढे के बराबर टूटा हुआ था। इसमें बच्चा तो क्या, कोई व्यक्ति भी गिर सकता था। वहीं, बस 32 सीटर थी, जबकि उसमें 55 बच्चे सवार थे। ऐसे में सवाल है कि स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही क्यों बरती? इसी के विरोध में लोगों ने तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई थी। चालक ने बच्ची को उठाया, तभी उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद वह वापस उसे गंगीरी लेकर छोड़ने आ रहा था। लेकिन, रास्ते में पिता को जानकारी होने पर लोगों ने बस को रुकवा लिया। पुलिस को सूचना दे दी। इससे पहले ही भीड़ उग्र हो गई और बल्ली लगाकर रोड जाम कर दिया।

इस पर थाना दादों, छर्रा, पालीमुकीमपुर, अकराबाद थाने का फोर्स बुलाई गई। बाद में छर्रा सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक की हिरासत में लिया। साथ ही शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाम लगभग तीन घंटे में खुला। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस चालक ने बताया कि बस में लगभग 55 बच्चे जाते हैं। वह रोजाना इसी रास्ते से गंगीरी से वापस होते हुए नगला दोहरा में बच्चों को उतारता है और बस को वापस ले जाता है। बस में कंडक्टर साइड और पिछले टायर का मडगार्ड भी नहीं था। मामले में पिता रवि ने ढोलना थाने में तहरीर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के मद्देनजर यूपी में इस दिन तक पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, DGP का आदेश

क्या बोला स्कूल प्रबंधन

माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि बस को जनवरी में ही रिपेयर कराया था। शनिवार सुबह बस बिल्कुल सही हालत में थी। रास्ते में ब्रेकर पर बस का मडगार्ड बस से निकलकर अलग हो गया था। उसी में से बच्ची नीचे गिर गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।