No challan for bike or car driver arrested sent jail now strict drunk driving cm Yogi instruction बाइक-कार का चालान नहीं, ड्राइवर को गिरफ्तार कर सीधे जेल, योगी के निर्देश के बाद इस मामले में अब सख्ती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाइक-कार का चालान नहीं, ड्राइवर को गिरफ्तार कर सीधे जेल, योगी के निर्देश के बाद इस मामले में अब सख्ती

यूपी में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए योगी सरकार ने वाहन चालकों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। इसी के तहत यातायात विभाग ने नई तैयारी की है। अब एमवी एक्ट के तहत अगर नशे में ड्राइवर मिला तो चालान की जगह सीधे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

Tue, 26 May 2026 08:13 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
बाइक-कार का चालान नहीं, ड्राइवर को गिरफ्तार कर सीधे जेल, योगी के निर्देश के बाद इस मामले में अब सख्ती

UP News: यूपी में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर लगाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बड़ा अभियान शुरू किया गया है। एमवी एक्ट के तहत अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। शराब या कोई नशा करके कार-वाहन या कोई अन्य वाहन चलाने वाले अब बच नहीं पाएंगे। चेकिंग के दौरान ड्राइवर के नशे में होने पर अब केवल चालान नहीं किया जाएगा। ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एमवी एक्ट के नियमों के तहत ही बिना वारंट यानी ऑन-द-स्पॉट ड्राइवर को हिरासत में लेने का पूरा खाका तैयार किया गया है। इस संबंध में यातायात निदेशालय ने पुलिस उपायुक्त यातायात को दिशा निर्देश 21 मई को जारी किए हैं।

सीएम योगी की सख्ती के बाद जारी किए गए दिशा निर्देश में एमवी एक्ट के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ छह बिंदुओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई को कहा गया है। ऐसे में अब ‘ड्रंक एंड ड्राइविंग’ मामले में वाहन चालक जेल जाने से बच नहीं पाएंगे। यातायात विभाग एमवी एक्ट का हवाला देते हुए चालान के साथ ही जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली काटने की धमकी देकर बकाया वसूली नहीं कर सकता विभाग, हाईकोर्ट का आदेश

इस नियम के तहत होगी गिरफ्तारी

नशे में वाहन चलाने वालों को बिना वारंट गिरफ्तारी मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 203(4) की मदद ली जाएगी। नशे के हालत में पाया जाता है तो पुलिस उसे बिना वारंट के हिरासत में लेकर जेल भेज सकती है।

4 दिनों के अभियान में प्रदेश भर में 5143 लोग पकड़े गए

शराब पीकर वाहन चलाने वाले अक्सर रात में निकलते है और सड़क हादसे करते हैं। ऐसे कई मामले आने के बाद यातायात निदेशालय सख्ती बरतने जा रहा हैं। जहां हर शनिवार और रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। यह अभियान रात 8 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। अभियान भीड़-भाड़ वाले बाजारों और टोल प्लाजा के पास चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गर्मी से बढ़ी डिमांड, बिजली संकट में पावर प्लांट भी विलेन, कई यूनिट बंद

छह बिंदुओं से नशे में वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी

-बैरिकेडिंग लगाकर ड्राइवर के शरीरिक लक्षणों की जांच करना

-जांच में 3 से 100 ग्राम तक शराब के सेवन पर कार्रवाई होगी

-टेस्ट देने से मना करने पर पुलिस ब्लड की जांच कराएगी

-शराब के नशे में होने पर पुलिस ऑन-द-स्पॉट हिरासत में लेगी

-ड्राइवर के नशे में होने पर गाड़ी जब्त कर सवारी को कैब से भेजेंगे

-पहली बार नशे में मिले तो 10 हजार व दूसरी बार 15 हजार जुर्माना

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटा, मंत्री बोले- संकट के नाम पर कर रहे बदनाम

एमवी एक्ट में कार्रवाई करने में आरटीओ फिसड्डी निकले

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब के नशे में कार्रवाई की जिम्मेदार निभाने वाला परिवहन विभाग इस मामले में फिसड्डी निकला है। लखनऊ में बीते वर्ष सिर्फ 13 चालान ड्रंक एंड ड्राइविंग में किए गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।