Nitish Kumar pulling woman hijab Sanjay Nishad said What would have happened if he had touched somewhere else कहीं और छू देते तो क्या हो जाता; नीतीश के नकाब खींचने पर बोले संजय निषाद, फिर सफाई दी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कहीं और छू देते तो क्या हो जाता; नीतीश के नकाब खींचने पर बोले संजय निषाद, फिर सफाई दी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब खींचने की घटना के बाद संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नकाब छू दिया तो इतना हो गया, कहीं और छूते तो क्या हो जाता।

Wed, 17 Dec 2025 05:59 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कहीं और छू देते तो क्या हो जाता; नीतीश के नकाब खींचने पर बोले संजय निषाद, फिर सफाई दी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब खींचने की घटना के बाद यूपी में मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नकाब छू दिया तो इतना हो गया, कहीं और छूते तो क्या हो जाता। हालांकि इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद अब संजय निषाद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि गलत संदर्भों में तूल दिया जा रहा है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचा। इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके बचाव में योगी सरकार के सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद कुछ ऐसा कह गए। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, न्यूज़ चैनल भारत समाचार के रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने कहा, "वो भी तो आदमी ही हैं, पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए। छू दिया नकाब तो इतना हो गया। कहीं और छू देते तब क्या हो जाता। आप लोगों तो नकाब पर इतना है कहीं और चेहरा-वेहरा छूआ जाता तो तब क्या करते आप लोग।"

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को गलत संदर्भों में लेकर तूल दिया जा रहा है। अगर उनके बयान से किसी को ठेस लगी हो तो वह बयान वापस लेते हैं। डॉ निषाद ने कहा कि मैंने जो बयान दिया था वह पूर्वांचल में किसी बात को टालने का एक तरीका है। उसका कोई और अर्थ नहीं है। उस बयान का अर्थ यह कतई नहीं है कि किसी महिला का अपमान किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिजाब वीडियो पर नीतीश के सपोर्ट में पप्पू यादव, पत्नी बोलीं- बर्दाश्त नहीं

हिजाब से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: बरेलवी

उधर, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नीतीश कुमार द्वारा नकाब हटाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री को नसीहत दी है कि वे भविष्य में इस तरह के आचरण से बचें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तौहीन और हिजाब से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।