nia in action since midnight in up raids at several locations of petrol pump owner यूपी में आधी रात से ऐक्शन में NIA, पेट्रोल पंप मालिक के कई ठिकानों पर छापे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में आधी रात से ऐक्शन में NIA, पेट्रोल पंप मालिक के कई ठिकानों पर छापे

एनआईए की टीम ने कारोबारी के घर, पेट्रोल पंप और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के इलाकों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारी अभी किसी भी पहलू पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। छापेमारी देर रात से लगातार जारी है। 

Thu, 4 Dec 2025 12:27 PMAjay Singh संवाददाता, औरैया
share
यूपी में आधी रात से ऐक्शन में NIA, पेट्रोल पंप मालिक के कई ठिकानों पर छापे

NIA Raid in Uttar Pradesh: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार देर रात यूपी के औरैया में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप और एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक कारोबारी के आवास समेत उनके सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। एनआईए की कार्रवाई आधी रात के बाद गोपनीय तरीके से शुरू की गई, जिसमें करीब 15 टीमें शामिल हैं।

पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर तरफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। इन टीमों ने कारोबारी के घर, पेट्रोल पंप और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारी अभी किसी भी पहलू पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं, जबकि छापेमारी देर रात से लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।

कानपुर देहात में पेट्रोल पंप पर छापा

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार तड़के से एनआईए की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंची हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से वे तलाशी ले रही हैं। कानपुर देहात क्षेत्र में भी एक पेट्रोल पंप पर छापा पड़ा है। सुबह-सुबह एनआईए के ऐक्शन से हड़कंप की स्थिति है। पेट्रोल पंप पर टीम ने ऑफिस, स्टोरेज एरिया और रिकॉर्ड रूम की गहन तलाशी ली। इस दौरान औरैया पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस ने छापे वाली जगह को घेरे में ले लिया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और प्रबंधन से पूछताछ भी की जा सकती है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और कोई अधिकारी अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बता रहा है। उनका कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस बारे में अधिकारिक तौर पर कुछ बताया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाका: यूपी के डॉक्टरों को लेकर था खतरनाक प्लान; शाहीन को मिला था जिम्मा
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाका : जम्मू-कश्मीर में खाद दुकानों और कार डीलरों की जांच
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।