Increased Security Measures in Jammu-Kashmir Following Delhi Blast and Terror Module Unveiling दिल्ली धमाका : जम्मू-कश्मीर में खाद दुकानों और कार डीलरों की जांच, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली धमाका : जम्मू-कश्मीर में खाद दुकानों और कार डीलरों की जांच

दिल्ली धमाके और आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। श्रीनगर पुलिस ने खाद दुकानों और कार डीलरों की जांच की। गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग में भी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लॉकर की चौकसी बढ़ाई गई है, ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

Fri, 21 Nov 2025 07:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली धमाका : जम्मू-कश्मीर में खाद दुकानों और कार डीलरों की जांच

श्रीनगर, एजेंसी। दिल्ली धमाके और आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को शहरभर की रासायनिक व खाद दुकानों और कार डीलरों की गहन जांच की। इसी क्रम में गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग जिलों के अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लॉकर की चौकसी भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, संदिग्ध सामग्री के भंडारण या संस्थागत दुरुपयोग को रोका जा सके। पुलिस के अनुसार, एसएसपी श्रीनगर जीवी संदीप चक्रवर्ती के निर्देश पर विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने श्रीनगर की खाद दुकानों में सघन निरीक्षण किया।

इसके अलावा, श्रीनगर व अनंतनाग दोनों जगह पुलिस ने कार डीलरों से भी पूछताछ की। अनंतनाग में पुलिस टीमों ने वाहन पंजीकरण फाइलें, स्टॉक विवरण, खरीद-बिक्री समझौते, खरीदार-विक्रेता पहचान दस्तावेजों को जांचा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।