next day after Suhagrat bride runaway from her sasural house with jewellery and cash सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने किया कांड, माथा पीटता रह गया दूल्हा, जानें पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने किया कांड, माथा पीटता रह गया दूल्हा, जानें पूरा मामला

मथुरा में एक युवक को कोर्ट मैरिज करना महंगा पड़ गया। दरअसल नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के अगले दिन ही परिजनों के खाने में नशीला पतार्थ मिलाकर ससुरालियों को खिला दिया। फिर भाई के साथ जेवर और कैश समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गई।

Tue, 25 Feb 2025 03:30 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share
सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने किया कांड, माथा पीटता रह गया दूल्हा, जानें पूरा मामला

यूपी के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को कोर्ट मैरिज करना महंगा पड़ गया। दरअसल नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के अगले दिन ही परिजनों के खाने में नशीला पतार्थ मिलाकर ससुरालियों को खिला दिया। फिर भाई के साथ जेवर और कैश समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गई। अगली सुबह जब दूल्हा और उसके परिजन नींद से जागे तो सामान समेत दुल्हन गायब मिली। इसके बाद से ही पीड़ित दूल्हा शादी कराने वाले मीडिएटर की तलाश में जुट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

ये मामला थाना सुरीर क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवक का रिश्ता मीडिएटर ने महोबा की रहने वाली युवती के साथ कराया था। 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने के बाद दूल्हा नई दुल्हन को लेकर हंसी खुशी घर आ गया। दुल्हन के साथ उसका भाई भी आया था। वह अपनी बहन के साथ ही रहा। तभी दूसरे दिन की शाम दुल्हन ने ससुरालियों के लिए खाना बनाया। इसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला कर सभी ससुरालियों को खिला दिया। इसके चलते सभी गहरी नींद में सो गये थे। तभी दिन निकलने से पहले ही दुल्हन ससुराल से लाखों के जेवर, नकदी समेत अन्य लेकर फुर्र हो गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि के बाद शिव बारात निकालना काशी की परंपरा से खिलवाड़: अजय राय
ये भी पढ़ें:यूपी 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुआ घोटाला, कांग्रेस ने योगी सरकार पर लगाए आरोप

इसकी जानकारी सुबह जागने पर पति व अन्य ससुरालियों को हुई तो वह दंग रह गये। इसके बाद से ही परिजन शादी कराने वाले मीडिएटर की तलाश करने लगे लेकिन उससे भी संपर्क न होने पर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरीर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि एक युवक ने कोर्ट मैरिज करने की जानकारी हुई है। वह दो दिन बाद घर से बिना बताये कुंडल लेकर चली गयी है। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी कराने वाले मीडिएटर की जानकारी की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।