newly wed bride played a trick on her husband on 10th day of marriage she ran away with her lover what happened next शादी के 10 वें पति के साथ हो गया खेला, प्रेमी संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन; जानें फिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के 10 वें पति के साथ हो गया खेला, प्रेमी संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन; जानें फिर

यह वाकया चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। इस क्षेत्र केशमशेर चौहान और खुशी सिंह की शादी 4 जून 2025 को हुई थी। शादी के बाद 10 दिन तक सब कुछ सामान्य था। दसवें दिन पति, पत्नी को शॉपिंग के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ले गया। दोनों एक रेस्टोरेंट में रुके। इसी दौरान पत्नी मौके से फरार हो गई।

Wed, 18 June 2025 10:53 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी के 10 वें पति के साथ हो गया खेला, प्रेमी संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन; जानें फिर

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक पति के साथ शादी के 10 वें दिन खेला हो गया। पति अपनी नई नवेली दुल्हन को शॉपिंग कराने ले गया था। इसी दौरान पत्नी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। काफी देर तक पत्नी को खोजने के बाद थकहार कर पति ने मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी संग ढूंढ निकाला। थाने में जब दोनों के परिवार जुटे तो महिला प्रेमी संग रहने पर अड़ गई। अंत में पति ने भी सहमति दे दी और नव नवेली दुल्हन को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

यह वाकया चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। इस क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शमशेर चौहान की शादी चार जून 2025 को इसी क्षेत्र के एक अन्य गांव की रहने वाली खुशी सिंह से हुई थी। शादी के बाद 10 दिन तक सब कुछ सामान्य था। दसवें दिन पति शमशेर अपनी पत्नी को शॉपिंग के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ले गया। उसने पत्नी को खरीदारी भी कराई। शॉपिंग के दौरान दोनों एक रेस्टोरेंट में रुके और नाश्ता आर्डर किया। पति नाश्ता करने लगा तो इसी दौरान पत्नी मौका देखकर मौके से फरार हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आजम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 12 अलग-अलग केसों में अंतिम निर्णय पर रोक

नाश्ता खत्म हो गया लेकिन पत्नी नहीं लौटी। काफी देर तक शमशेर उसे ढूंढता रहा। अंत में मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। नई नवेली दुल्हन के गायब होने की सूचना पर पुलिस तत्काल ऐक्टिव हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कुछ ही समय में उसे अपने प्रेमी संग बरामद कर लिया। दोनों को थाने लाया गया। पुलिस ने शमशेर उसकी पत्नी और प्रेमी के परिवारीजनों को भी थाने बुला लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं, कहां से आए? इस शहर में ठेले-खोमचे वालों का होगा सत्यापन; CM का आदेश

थाने में देर तक हुई बातें, फिर हुआ ये फैसला

थाने में इस मामले को लेकर देर तक सभी पक्षों में बातें हुईं। इस दौरान खुशी ने यह साफ कर दिया कि उसकी खुशी पति शमशेर नहीं प्रेमी सोनू के साथ रहने में है। खुशी की बातों से हर कोई हैरान था लेकिन अंत में शमशेर ने भी इस पर सहमति दे दी। तय हुआ की खुशी प्रेमी सोनू संग जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।