New year gift to 12 thousand contract drivers and conductors of UP Roadways honorarium increased यूपी के 12 हजार कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, इन लोगों का बढ़ाया गया मानदेय, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 12 हजार कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, इन लोगों का बढ़ाया गया मानदेय

यूपी रोडवेज के प्रधान प्रबंधक कार्मिक ने संविदा चालकों और परिचालकों के लिए खुशखबरी है। इनका मानदेय 9 और 7 फीसदी बढ़ाने का निर्देश शुक्रवार को जारी कर दिया। अब संविदा चालकों को 2.06 रुपये तो परिचालकों को 2.02 रुपये प्रति किमी के हिसाब से मानदेय मिलेगा।

Sat, 11 Jan 2025 07:24 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
यूपी के 12 हजार कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, इन लोगों का बढ़ाया गया मानदेय

यूपी रोडवेज के प्रधान प्रबंधक कार्मिक ने संविदा चालकों और परिचालकों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने इन्हें नए साल का तोहफा देते हुए मानदेय 9 और 7 फीसदी बढ़ाने का निर्देश शुक्रवार को जारी कर दिया। अब संविदा चालकों को 2.06 रुपये तो परिचालकों को 2.02 रुपये प्रति किमी के हिसाब से मानदेय मिलेगा। यूपी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुरील और यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी ने प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि महाकुंभ में अपनी सेवाएं दे रहे संविदा चालक और परिचालकों को यह तोहफा मिला है।

यूपी रोडवेज के चालको और परिचालकों के मानदेय बढ़ने से कर्मचारियों को राहत मिली है। अब संविदा चालकों को 2.06 रुपये और परिचालकों को 2.02 रुपये प्रति किमी के हिसाब से सैलरी मिलेगी। कानपुर रीजन में 775 संविदा चालक तो 815 संविदा परिचालक हैं। जबकि पूरे प्रदेश में 12 हजार से अधिक संविदा चालक और परिचालक हैं। इन कर्मियों को बढ़े मानदेय का सीधा लाभ मिलेगा। ऐसे में संविदा चालकों और परिचालकों के मानदेय में दो से तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की क्षमता के प्रदर्शन और ब्रांडिंग का सर्वोत्तम समय है महाकुम्भ: सीएम योगी
ये भी पढ़ें:गोरखपुर में आयकर की बड़ी कार्रवाई, आर्बिट ग्रुप के पांच ठिकानों पर छापेमारी

मुरादाबाद परिक्षेत्र में संविदा पर रखे गए 822 चालक, 939 परिचालक और आउटसोर्स के तहत 352 परिचालक कार्य कर रहे हैं। पहले इस परिक्षेत्र में दोनों संवर्ग के कर्मचारियों को 1.89 रुपये मिलते थे। नए आदेश के प्रभावी होने के बाद अब संविदा चालक को 17 पैसे प्रति किलोमीटर और परिचालक को 13 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक मानदेय मिलेगा। इस तरह मुरादाबाद क्षेत्र के संविदा चालकों को दो रुपए 06 पैसे तथा परिचालकों को दो रुपए 02 पैसे प्रति किलोमीटर पारिश्रमिक मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परीक्षा न इंटरव्यू, सीधे थमा दिया ज्वाइनिंग लेटर; नौकरी दिलाने के नाम फर्जीवाड़ा
ये भी पढ़ें:होमगार्ड बनकर 35 साल से नौकरी करता रहा गैंगस्टर, ऐसे खुली पोल
ये भी पढ़ें:काले होने की वजह से बीवी ने छोड़ दिया साथ, होमगार्ड ने लगाई न्याय की गुहार

उधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने राज्य परिवहन निगम प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत किया है। जबकि, निगम के संविदा और अनुबंध के आधार पर कार्य करने वालों की मांग को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र की सराहना की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।