Wife left him because he was dark skinned Home Guard pleaded to SP for justice काले होने की वजह से बीवी ने छोड़ दिया साथ, होमगार्ड ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

काले होने की वजह से बीवी ने छोड़ दिया साथ, होमगार्ड ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कन्नौज कलक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।आरोप है कि उसे दिल की बीमारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका जीवन अधिक दिनों तक नहीं है। इसकी जानकारी पत्नी को होते ही उसने उससे लगाव कम कर दिया है और बिना बताए कई दिनों से गायब हो गई है।

Wed, 8 Jan 2025 10:04 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
काले होने की वजह से बीवी ने छोड़ दिया साथ, होमगार्ड ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

यूपी के कन्नौज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड ने पत्नी के उत्पीडऩ से आजिज आकर एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। होमगार्ड ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसको दिल की बीमारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका जीवन अधिक दिनों तक नहीं है। इसकी जानकारी पत्नी को होते ही उसने उससे लगाव कम कर दिया और वह बिना बताए बच्चों को लेकर कई दिनों तक लापता रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

गुरसहायगंज कस्बा निवासी दिनेश सिंह होमगार्ड विभाग में कार्यरत है। डीएम कार्यालय परिसर में उसकी तैनाती है। उसका विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है। होमगार्ड के मुताबिक शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा लेकिन दिल की गंभीर बीमारी की वजह से उसका रंग काला पडऩे लगा। उसका एक ऑपरेशन हो चुका है, जबकि दूसरा होना है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज चल रहा है लेकिन संभावनाएं बचने की काफी कम हैं। रंग काला पडऩे की वजह से पत्नी ने उससे दूरियां बनाना शुरू कर दिया। वह मोबाइल, सोशल मीडिया में व्यस्त रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा और उठ गया नई नवेली दुल्हन का जनाजा,पति ने ही मार डाला
ये भी पढ़ें:बीमार पत्नी की तबीयत नहीं सुधरी तो भगवान से नाराज हो गया युवक, तोड़ दिया शिवलिंग

आरोप लगाया कि वह अनजान लोगों से बात भी करती है। वह अक्सर घर से कहीं चली जाती है और कई दिनों तक गायब रहती है। वापस आने पर वह कोई सीधा जवाब नहीं देती है। थाने, चौकी में उसके खिलाफ झूठी शिकायत करती है। कहा कि इस विवाद में उसके बच्चों का जीवन बर्बाद हो रहा है। एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बार असफल लेकिन नहीं छोड़ा हौसला, नूपुर गोयल अंतिम प्रयास में बनीं IAS
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरनगर में शोहदों ने सरेराह छात्राओं से की छेड़छाड़, बेल्ट से भी पीटा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।