New Year gift for patients KGMU will provide free diagnostic testing facilities नए साल पर मरीजों को तोहफा, यूपी के इस शहर में 24 घंटे फ्री में मिलेगी ये सुविधा, शुरू हो गई तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नए साल पर मरीजों को तोहफा, यूपी के इस शहर में 24 घंटे फ्री में मिलेगी ये सुविधा, शुरू हो गई तैयारी

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की शुरुआती पैथोलॉजी जांचें मुफ्त होंगी। इसमें रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की जांचें शामिल हैं। मुफ्त जांच की सुविधा शुरू करने को लेकर केजीएमयू प्रशासन ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।

Thu, 1 Jan 2026 07:00 PMDinesh Rathour लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
नए साल पर मरीजों को तोहफा, यूपी के इस शहर में 24 घंटे फ्री में मिलेगी ये सुविधा, शुरू हो गई तैयारी

यूपी में मरीजों को तोहफा मिलने वाला है। फ्री में मिलने वाली ये सुविधा लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में दी जाएगी। इस महीने के आखिरी सप्ताह में सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। दरअसल केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की शुरुआती पैथोलॉजी जांचें मुफ्त होंगी। इसमें रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की जांचें शामिल हैं। मुफ्त जांच की सुविधा शुरू करने को लेकर केजीएमयू प्रशासन ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो मरीजों की संख्या व जांच पर आने वाले खर्च का आंकलन करेगी। अधिकारियों ने जनवरी के आखिरी सप्ताह से मरीजों को मुफ्त जांच का तोहफा देने की उम्मीद जाहिर की है।

ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश भर से रोजाना 400 से अधिक मरीज गंभीर अवस्था में आ रहे हैं। लगभग 200 मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। अभी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को शुरुआती 24 घंटे मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। ट्रॉमा सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि कमेटी मरीजों की संख्या, जांच पर आने वाला खर्च व दूसरे संसाधनों का आंकलन कर रही है। नई व्यवस्था कैसे लागू की जाए। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह से मरीजों को यह सुविधा मुहैया कराई जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण हादसा: कंबल वितरण के दौरान कार ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत

ये हैं कमेटी में

केजीएमयू प्रशासन ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिह, ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल, वित्त व आईटी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

यूपी के 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित होगी डिजिटल एक्सरे मशीन

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नए वर्ष के पहले दिन रोगियों को सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश के 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डिजिटल एक्सरे मशीनें लगाई जाएंगी। इसके जरिये रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीनों की स्थापना के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत अलीगढ़ के तीन, आजमगढ़ के चार, इटावा के चार, कन्नौज के दो सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीनें लगाई जाएंगी।

इसके अलावा कानपुर नगर में तीन, लखनऊ में 16, मऊ में चार, मुरादाबाद के दो, रायबरेली के पांच, सम्भल के तीन सीएचसी और सोनभद्र के दो, सुल्तानपुर के चार सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीनें लगाई जाएंगी। इसी तरह देवरिया, रामपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, मेरठ, महराजगंज, महोबा, कौशाम्बी, हरदोई, बस्ती, बरेली एवं बलिया के एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएंगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।