Tragic accident in mirzapur Car runs over six people during blanket distribution one dead यूपी में भीषण हादसा: कंबल वितरण के दौरान कार ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत, चौकी में तोड़फोड़, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में भीषण हादसा: कंबल वितरण के दौरान कार ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत, चौकी में तोड़फोड़

यूपी के मिर्जापुर में भीषण हादसा हो गया। कंबल वितरण के दौरान एक कार ने छह लोगों को कुचल दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thu, 1 Jan 2026 04:05 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share
यूपी में भीषण हादसा: कंबल वितरण के दौरान कार ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत, चौकी में तोड़फोड़

यूपी के मिर्जापुर में भीषण हादसा हो गया। कंबल वितरण के दौरान एक कार ने छह लोगों को कुचल दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने चौकी में भी तोड़फोड़ कर डाली। घटना अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार नए साल के पहले दिन अदलहाट शेरवा मार्ग पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया था। कंबल लेने के लिए कई ग्रामीण पहुंचे थे।

दोपहर करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को रौंद दिया। इस बीच एक व्यक्ति कार के नीचे फंस गया। कार युवक को चार किलोमीटर तक घसीट ले गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने वाला युवक चकिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह किसी काम से अदलहाट आया था। वापस जाते समय कार ने उसे रौंद दिया। हादसे में पांच अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में न्यू ईयर की पार्टी में बवाल, डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी में की तोड़फोड़

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने कार चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों का गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो वह शेरवां पुलिस चौकी में घुस गए और उन्होंने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। उधर मरने वाले व्यक्ति के घर में सूचना दे दी गई। मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

काल बन गया साल का पहला दिन

साल का पहला दिन गुरुवार मिर्जापुर में कंबल लेने आए लोगों के लिए काल बन गया। सर्दी से बचाने के लिए ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया जा रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह हादसे के शिकार हो जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।