NDA honoured Pranab Mukherjee and Mulayam Singh Yadav; no such hope from Congress or SP; PM Modi attacks एनडीए ने प्रणब मुखर्जी-मुलायम को सम्मानित किया, कांग्रेस या सपा से ऐसी उम्मीद नहीं; मोदी का हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एनडीए ने प्रणब मुखर्जी-मुलायम को सम्मानित किया, कांग्रेस या सपा से ऐसी उम्मीद नहीं; मोदी का हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि एनडीए ने नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी को सम्मान दिया गया। मुलायम सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार से सममानित किया। कांग्रेस या सपा से कोई भी ऐसी उम्मीद तक नहीं कर सकता।

Thu, 25 Dec 2025 05:09 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एनडीए ने प्रणब मुखर्जी-मुलायम को सम्मानित किया, कांग्रेस या सपा से ऐसी उम्मीद नहीं; मोदी का हमला

पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया। मोदी ने कहा कि देश में राजनीतिक छुआछूत का चलन शुरू हुआ। दिल्ली में जो म्यूजियम था उसमें अनेक पूर्व पीएम को नजरंअदाज किया गया। इस स्थिति को एनडीए ने बदला है। आज दिल्ली में भव्य प्रधानमंत्री संग्रहालय स्वागत करता है। चाहे कार्यकाल कितना भी छोटा रहा हो उसे सम्मान दिया। कांग्रेस ने भाजपा को अछूत बनाने का प्रयास किया। भाजपा कें संस्कार सबका सम्मान करना सिखाते हैं। 11 वर्षों में एनडीए भाजपा के दौरान नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी को सम्मान दिया गया। मुलायम सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार से सममानित किया। कांग्रेस या सपा से कोई भी ऐसी उम्मीद तक नहीं कर सकता। इन लोगों के राज में तो भाजपा के नेताओं को सिर्फ अपमान मिलता था।

डबल इंजन सरकार का फायदा यूपी को हो रहा है। यह अलग पहचान बना रहा है। मेरा सौभाग्य है कि यूपी से सांसद हूं। गर्व से कह सकता हूं कि यूपी के मेहनतकश लोग नया भविष्य लिख रहे हैं। पहले खराब कानून व्यवस्था की वजह से यूपी की चर्चा होती थी आज विकास के नाम पर होती है। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम नई पहचान बन रहे हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल जैसे निर्माण् नई छवि को और रोशन करते हैं। हमारा यूपी और बुलंदी हासिल करे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “दो विधान, दो निशान और दो प्रधान” की व्यवस्था को सिरे से खारिज किया था, जो आज़ादी के बाद भी जम्मू-कश्मीर में लागू थी और भारत की अखंडता के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी सरकार को अनुच्छेद 370 की दीवार गिराने का अवसर मिला और आज भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू है।

उन्होंने कहा कि बीते दशक में करोड़ों भारतीयों ने गरीबी को परास्त किया है। गरीबी को हराया है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि भाजपा सरकार ने जो पीछे छूट गया था उसको प्राथ्मिकता दी। जो अंतिम पंक्ति में था उसको प्राथमिकता दी। 2014 से पहले 25 करोड़ देशवासी ऐसे थे जो सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में थे। आज 95 करोड़ भारतवासी इस सुरक्षा कवच के दायरे में है। उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संखया में लोगों को लाभ मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पीएम मोदी ने किसका सपना पूरा किया, राजनाथ ने बताया

हमारी सरकार ने पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना बनाई

मोदी ने कहा कि जैसे बैंक खााते कुछ ही लोगों के होते थे वैसे ही बीमा भी कुछ ही सम्पन्न लोगों तक सीमित था। हमारी सरकार ने पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना बनाई। इससे दो लाख का बीमा सुनिश्चित हुआ। इससे अब 25 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। दुर्घटना के लिए पीएम बीमा योजना ...इससे 55 करोड़ लोग जुड़े थे। ये वो लोग हैं जो बीमा के बारे में सोच भी नहीं पाते थे। इन योजनाओं से 25 हजार करोड का क्लेम छोटे छोटे काम करने वाले मेरे गरीब परिवारों को लाभ पहुंचा। संकट के समय यह पैसा गरीब परिवारों के काम आया। आज अटल जी की जयंती का यह दिन सुशासन का दिन है। लम्बे समय तक देश में गरीबी हटाओ जैसे नारों को ही गर्वनेंस मान लिया गया था। अटल जी ने सुशासन को जमीन पर उतारा। डिजिटल पहचान की नीव अटल बिहारी सरकार ने रखी थी। उस समय जो काम शुरू किया था वह आधार है। टेलीकॉम नीति बनाई उसे घर घर तक फोन और इंटरनेट पहुंचना आसान हुआ। भारत दुनिया में सबसे अधिक मोबाइल और इंटरनेट यूजर वाले देशों में एक है।आज अटल जी जहां होंगे इस बात से प्रसन्न होंगे। बीते 11 वर्षों में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। यूपी भारत का नम्बर वन मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग राज्य बना है। कनेक्टिविटी को लेकर उनके विजन ने 21 वीं सदी उनके समय ही गांव गांव तक सड़कें पहुंचाने का काम हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।