Rajnath Singh explained from Lucknow Rashtra Prerna Sthal platform whose dream did PM Modi fulfill by remove Article 370 कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पीएम मोदी ने किसका सपना पूरा किया, राजनाथ सिंह ने बताया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पीएम मोदी ने किसका सपना पूरा किया, राजनाथ सिंह ने बताया

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य परियोजना का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि बताया कि कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पंडित दीनदयाल का सपना पूरा किया।  

Thu, 25 Dec 2025 03:57 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पीएम मोदी ने किसका सपना पूरा किया, राजनाथ सिंह ने बताया

राजधानी लखनऊ में 65 एकड़ में विकसित भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य परियोजना का उद्घाटन किया। लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह स्थल न केवल स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय है, बल्कि भारतीय राजनीति और राष्ट्रनिर्माण को दिशा देने वाली महान विभूतियों को समर्पित एक प्रेरणा केंद्र भी है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रेरणा स्थल को देश को समर्पित किया। लखनऊ में हरदोई रोड पर गोमती किनारे यह स्थल बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां निर्मित म्यूजियम का अवलोकन भी किया। जहां इन महान विभूतियों की जीवन यात्रा को संजोया गया है। म्यूजियम का आकार कमल के फूल का बनाया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा किआपको यह जानकर अत्यनंत प्रसन्नता होगी। हमारे प्रधानमंत्री एक ऐसे राजनेता है जिनको दुनिया के 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। राजनाथ ने यह भी बताया कि कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पंडित दीनदयाल का सपना पूरा किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए अपना बलिदान दिया।

एनडीए सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही

राजनाथ ने कहा कि मैं मानता हूं कि आज का यह अवसर देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज पं. मदन मोहन मालवीय की भी जयंती है। उनको नमन करता हूं। एक दशक में हमारा देश जिन मंत्रों के जरिए आगे बढ़ा है। उनमें अपनी महान विभूतियों की प्रेरणा, स्मृतियों का संरक्षण शामिल हैं। इस स्थल में उन तीन विभूतियों की मूर्तियां हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए बड़ा योगदान दिया था। कश्मीर से 370 को हटाने के लिए प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस धारा को हटाने का योगदान दिया है। एकात्म मानववाद और अंतयोदय का विचार देने वाले पं.दीन दयाल उपाध्याय ने दिया। प्रधानमंत्री इस दिशा में सतत प्रयत्नशील हैं। एनडीए सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उसके पीछे प्रेरणाा दीन दयाल उपाध्याय हैं। लखनऊ संसदीय क्षेत्र से अटल जी जितना जुड़े थे। पाकिस्तान के दौरे के दौरान एक पाकिस्तान की महिला पत्रकार बोली कि मैं आपसे शादी को तैयार हूं यदि जम्मू कश्मीर पाक के हवाले कर दें। जवाब में अटल जी ने कहा कि हम शादी को तैयार हैं यदि दहेज में पाकिस्तान दे दें। उनका विनोदी स्वभाव सभी जानते हैं।

भारत के इतिहास में पहली बार महंगाई दर एक फीसदी से नीचे गई

राजनाथ ने कहा कि आज आपको जानकर खुशी होगी कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार महंगाई दर एक फीसदी से नीचे गई है। आठ फीसदी से अधिक की विकास दर पीएम मोदी के शासन काल में देखने को मिल रही है। पहले भारत के बारे में जो धारणा थी अब बदल गई है। पहले भारत कुछ बोलता था तो गंभीरता से नहीं लिया जाता था। आज जब भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। अटल बिहारी की प्रेरणा को साकार करने का काम पीएम कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने गांव, गरीबों, किसानों के लिए बहुत बड़ा काम किया है। पहले मनरेगा में धांधली होती थी। पीएम मोदी ने जीरामजी विधेयक पास किया है। अब सौ की जगह 125 दिन रोजगार मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।