name of raj bhavan of uttar pradesh has been changed now it will be known as the governor s residence यूपी के राजभवन का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा राज्यपाल का आवास, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के राजभवन का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा राज्यपाल का आवास

पूर्व में ‘राज भवन‘ के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब “जन भवन” नाम दिया गया है। इस निर्देश के क्रम में यूपी के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन‘ के नाम से अभिहित और संबोधित किया जाएगा।

Wed, 21 Jan 2026 09:59 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के राजभवन का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा राज्यपाल का आवास

उत्तर प्रदेश के राजभवन का नाम बदल गया है। अब इसे ‘जन भवन’ के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के राजभवन के नाम बदलने के क्रम में यूपी राजभवन का भी नाम बदला गया है। इसके साथ ही राज्यपाल का अधिकारिक आवास अब नए नाम ‘जन भवन’ के नाम से जाना जाएगा। नाम में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही अब शासकीय, प्रशासनिक और वैधानिक कार्यों में भी राजभवन की जगह ‘जन भवन’ नाम का ही प्रयोग किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजभवन (नया नाम-जनभवन) के सूचना अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश के श्री राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐक्शन मोड में एंटी करप्शन टीम, अब बिजली निगम का टेंडर बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

पूर्व में ‘राज भवन‘ के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब “जन भवन” नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन‘ के नाम से अभिहित एवं संबोधित किया जाएगा।

ये है उद्देश्य

गृह मंत्रालय द्वारा देश भर में राज्यपाल आवासों के नाम बदलने के इस कदम के पीछे एकरूप बनाने का उद्देश्य बताया जा रहा है। राजभवन की जगह ‘जन भवन’ नाम से जनता से ज्यादा जुड़ाव का भाव आता है। यह पारदर्शिता का भी प्रतीक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अभी नहीं हो पाएगा शिक्षकों का समायोजन, हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक बढ़ाई

जानकारों का कहना है इसके पीछे शासन का यह संदेश है कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति जनता के लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं। वे उनके ही हित में काम करते हैं। ‘जनभवन’ नाम ही अब सभी सरकारी पत्राचारों, निमंत्रण पत्र, दस्तावेज, बोर्ड और संकेतक आदि पर भी रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।