Naini jail guard commits suicide after talking to his fiance मंगेतर से बात के बाद नैनी जेल के बंदी रक्षक ने लगाई फांसी, अगले महीने थी शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंगेतर से बात के बाद नैनी जेल के बंदी रक्षक ने लगाई फांसी, अगले महीने थी शादी

केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात एक बंदीरक्षक  ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होनी थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Tue, 3 Feb 2026 10:35 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
मंगेतर से बात के बाद नैनी जेल के बंदी रक्षक ने लगाई फांसी, अगले महीने थी शादी

प्रयागराज स्थित केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात बंदीरक्षक पृथ्वीराज चौहान ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होनी थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले प्रभुनाथ चौहान का बड़ा बेटा 28 वर्षीय पृथ्वीराज चौहान 2021 से केंद्रीय कारागार नैनी में बंदीरक्षक पद पर तैनात था। वह चकदोंदी, प्रयागपुरम कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रहता था। पृथ्वीराज को रविवार रात ड्यूटी पर जाना था, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जेल का एक सिपाही उसके कमरे पर बुलाने पहुंचा।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सिपाही

अंदर से कमरा बंद होने पर सिपाही ने रोशनदान से झांका, तो अंदर पृथ्वीराज फंदे से लटका दिखा। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव को बाहर निकला और पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पृथ्वीराज चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराबी पिता ने 12 साल के बेटे को हंसिया से काटा, बक्से में लाश छिपाकर हुआ फरार

शादी की तैयारी अचानक मातम में बदली

पृथ्वीराज परिवार का बड़ा बेटा था। पिता प्रभुनाथ टाइल्स का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में अक्सर प्रयागराज आते-जाते रहते थे। पिता प्रभुनाथ ने बताया कि रविवार दोपहर पृथ्वीराज ने बहन के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर हालचाल पूछा था। यह भी पूछा था कि पापा कब आ रहे हैं। बातचीत सामान्य थी, किसी तरह की परेशानी का कोई संकेत नहीं मिला। परिजनों की मानें, तो पृथ्वीराज ने आखिरी बार अपनी मंगेतर से मोबाइल पर बात की थी। इसके बाद फोन बंद या रिसीव नहीं हुआ। देर रात मंगेतर की चिंता बढ़ी, तो उसने परिवार को जानकारी दी। परिजनों ने पड़ोसी को फोन कर पूछा, तो घटना की जानकारी हुई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।