father kills 12 year old son and hides body in a box शराबी पिता ने 12 साल के बेटे को हंसिया से काटा, बक्से में लाश छिपाकर हुआ फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शराबी पिता ने 12 साल के बेटे को हंसिया से काटा, बक्से में लाश छिपाकर हुआ फरार

फिरोजबाद में एक शराबी पिता ने हंसिया से वार कर बेटे की हत्या कर दी और शव बक्शे में छिपाकर भाग गया। पत्नी जब घर लौटी तो उसे हत्याकांड का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई।

Tue, 3 Feb 2026 09:53 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
शराबी पिता ने 12 साल के बेटे को हंसिया से काटा, बक्से में लाश छिपाकर हुआ फरार

यूपी के फिरोजबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने हंसिया से वार कर बेटे की हत्या कर दी और शव बक्शे में छिपाकर भाग गया। पत्नी जब स्कूल से घर लौटी तो उसे हत्याकांड का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। उधर, आरोपित की हरकतों पर उसके पैतृक मकान पर ससुरालवालों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही हैं।

मक्खनपुर में जेपी ग्लास के पास स्थित मकान में राजेश लोधी, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटा मयंक (12), बेटी महिमा (14) रह रहे थे। पति और पत्नी के बीच पिछले करीब 12 साल से विवाद चला आ रहा है। इसके बाद पति ने कुछ साल पहले ही यहां नया मकान बनाया था। वो शराब पीने का आदी है। पत्नी उर्मिला प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। सोमवार को वह पढ़ाने गई थी। बेटा मयंक और बेटी महिमा स्कूल गए थे। दोनों लौटकर आए तो पिता राजेश घर पर था। महिमा ट्यूशन के लिए बैग लेकर घर से निकल गई। इसके बाद पिता ने बेटे मयंक की हंसिया से काटकर हत्या कर दी और शव बक्शे में कपड़ों के नीचे छिपाकर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा विधायक के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

घर में बिखरा पड़ा था खून

उर्मिला जब दोपहर दो बजे स्कूल से लौटकर आई तो घर के अंदर खून बिखरा पड़ा था। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने आसपास के प्लॉट और घर का कोना खंगाला लेकिन शव नहीं मिला। तीन घंटे बाद शव बक्शे से बरामद कर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। मयंक के चेहरे, गर्दन और अन्य शरीर पर हंसिया के प्रहार के कई निशान थे। सूचना पर एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ अनिवेश कुमार और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। मायके वालों ने आरोपी राजेश के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी है। वहीं मायके वालों ने गुस्सा जताया कि राजेश के पिता और अन्य लोग मयंक की हत्या के बाद मौके पर नहीं आए। इसे लेकर राजेश के मक्खनपुर स्थित दूसरे पैतृक मकान में देर शाम पहुंचकर तोड़फोड़ कर डाली।

उस मामले में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि हत्यारोपी राजेश शराब पीने का आदी है। उसने ही बेटे मयंक की हंसिया से कई जगह प्रहार कर हत्या कर शव बक्शे में छिपा दिया था। पति पत्नी में कई सालों से विवाद चल रहा था। हत्यारोपी की तलाश में टीमें लगाई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।