Nagina MP Chandrashekhar Azad targeted Rambhadracharya statement about a mini-Pakistan जिस संत की आंखें नहीं, सोचिए उनके कितने पाप.. चंद्रशेखर आजाद ने रामभद्राचार्य पर साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जिस संत की आंखें नहीं, सोचिए उनके कितने पाप.. चंद्रशेखर आजाद ने रामभद्राचार्य पर साधा निशाना

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रामभद्राचार्य के मिनी पकिस्तान वाले बयान पर निशाना साधा है। जिस संत की आंखें नहीं हैं। सोचिए उनके कितने पाप होंगे। जनता को उनसे ज्ञान लेना पड़ रहा है।

Thu, 18 Sep 2025 08:03 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जिस संत की आंखें नहीं, सोचिए उनके कितने पाप.. चंद्रशेखर आजाद ने रामभद्राचार्य पर साधा निशाना

यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर निशाना साधा। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरठ में एक कथा चल रही है। जो अपने आपको संत कहते हैं। वे मेरठ में आकर कहते हैं कि मिनी पाकिस्तान में आ गए हैं। पहले तो उनको दिखता नहीं है। वो खुद कहते हैं बचपन से मेरी आंखें नहीं हैं। ऐसे में एक संत ऐसे हैं जिनकी आंखें नहीं हैं। सोचिए उनके कितने पाप होंगे। जनता को उनसे ज्ञान लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संत की न कोई जाति होती है, न कोई धर्म होता है।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को बरेली के संजय कम्युनिटी हाल में प्रबुद्धजन सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी विकास के रास्ते पर नहीं, विनाश के रास्ते पर है। कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। देश में नेपाल जैसे हालात हो रहे हैं। लोगों का सरकार से भरोसा उठ रहा है। चंद्रशेखर ने कहा कि जातिगत जनगणना में आर्थिक गणना भी की जाए। जातिगत जनगणना 1931 के बाद से संपूर्ण जनगणना नहीं हुई है। मंडल कमीशन की सारी सिफारिशें लागू होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में आज बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
ये भी पढ़ें:IPS-PPS के बाद अब योगी सरकार ने 8 बीएसए और समकक्ष अधिकारियों के किए तबादले

उन्होंने कहा कि संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। सरकारी विभागों को बेचा जा रहा है। सरकारी विभागों में नौकरियों खत्म की जा रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें बाबा साहब की वजह से वोट का अधिकार मिला है। बेटियों को भी बेटों जितना मौका देना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो तीन पीढ़ियां सुधरेगी।

बैलेट पेपर से होना चाहिए चुनाव

नगीना सांसद ने कहा कि ईवीएम से लंबे समय से चुनाव हो रहे हैं। जनता का भरोसा कम हो रहा है। बैलेट पेपर से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों पर कुदरत की मार है। न जमीन बची न फसल, फिर छुट्टा पशुओं ने फसल को बर्बाद किया। गुलदार और तेंदुओं की वजह से किसान खेत में नहीं जा पा रहा है। इन सरकारों को गरीबों के खून से सनी दीवारें नहीं दिखाई देती है। चारों तरफ से किसानों की आफत आ गई। यूरिया की व्यवस्था भी सरकार नहीं करा पा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।