यूपी में IPS-PPS के बाद अब योगी सरकार ने 8 बीएसए और समकक्ष अधिकारियों के किए तबादले
यूपी में IPS-PPS के बाद अब योगी सरकार ने बीएसए और समकक्ष अधिकारियों के तबादले किए है। लखनऊ, अयोध्या, बिजनौर और रायबरेली समेत आठ जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।

यूपी में अधिकारियों के तबादलों का सिलासिला जारी है। बुधवार को आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले के बाद देररात योगी सरकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्तर के आठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर शाम जारी इस आदेश में बिजनौर के बीएसए योगेंद्र कुमार को प्रदेश का पाठ्य पुस्तक अधिकारी बनाया गया है जबकि गाजीपुर के बीएसए हेमंत राव को वाराणसी में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बनाया गया है।
इसके अलावा रायबरेली के बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह को डायट लखनऊ का उप प्राचार्य तथा उन्नाव की बीएसए संगीता सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर बनाया गया है। इसी प्रकार से डाइट अयोध्या के वरिष्ठ प्रवक्ता लालचंद को अयोध्या का बीएसए बनाया गया है जबकि डायट हापुड़ के वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना को बिजनौर का बीएसए बनाकर भेजा गया है। सहायक उप शिक्षा निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण सुश्री रतन कीर्ति को मथुरा का बीएसए एवं सहायक उप शिक्षा निदेशक, विज्ञान शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, अनुराग श्रीवास्तव को वाराणसी का बीएसए बनाया गया है।
इससे पहले सात आईपीएस का तबादला किया गया। सेना नायक सतीश यादव को हटाया गया, DGP ऑफिस से संबद्ध किया गया। देव रंजन वर्मा डीआईजी ट्रेनिंग बने। इसके अलावा अभिजीत कुमार को एडिशनल एसपी ग्रामीण ,मेरठ की जिम्मेदारी मिली। अतुल कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी कानपुर कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली। ममता रानी चौधरी को डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, शैलेंद्र कुमार सिंह को डीसीपी नोएडा, त्रिगुण सिंह बिसेन.को डीसीपी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के पद पर नई तैनाती मिली।
इसके बाद 57 पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। इनमें 44 एएसपी और 13 डीएसपी शामिल है। कई डीएसपी को प्रमोशन देकर एएसपी बनाया गया है।




साइन इन