मुस्लिम प्रेमी ने हिंदू प्रेमिका से मंदिर में रचाई शादी, मांग में सिंदूर भरकर लिए 7 फेरे, तभी...
गाजीपुर में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से मंदिर में शादी कर ली। युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। जब इस बात की भनक हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

यूपी के गाजीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। मंदिर में उसने लड़की के मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। उधर, जब इस बात की भनक हिंदू संगठनों को चली तो उन्होंने लव जिहाद बताते हुए दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद युवती के परिजनों को सूचित किया तो पता चला कि उन्हें युवती द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने की जानकारी नहीं थी। जिसके बाद युवती के पिता ने आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ लव जिहाद, अनैतिक शोषण आरोप लगाते कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम कासिमाबाद के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिंदू युवती को रामपुरमाझा थाना क्षेत्र के देवकली गांव का रहने वाला गैर समुदाय के युवक अपने साथ सैदपुर ले गया। युवक ने युवती के साथ तहसील गेट स्थित अति प्राचीन मां काली मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। इस बात की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इधर लोगों को देखकर दोनों मंदिर के पीछे सुनसान स्थान पर छिप गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल योगेंद्र सिंह की निगरानी में दोनों को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। जहां से युवती के पिता को सूचित किया गया तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद लड़की के परिजन आनन-फानन में भागते हुए अपने बेटों के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां युवती के पिता ने बताया कि बेटी को उच्च शिक्षा दिलाई है। आरोप है कि गैर समुदाय के युवक द्वारा उसे बरगलाकर ऐसा कराया गया है। युवती के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। वहीं अपनी बहन को देखकर भाई कोतवाली में ही रोने लगा। इस मामले को लेकर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिता द्वारा तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। फिलहाल युवक को हिरासत में लिया गया है।




साइन इन