Husband beats pregnant wife and then throws off roof because less salt in the vegetables सब्जी में नमक कम होने पर भड़का पति, गर्भवती पत्नी को पीटने के बाद छत से फेंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सब्जी में नमक कम होने पर भड़का पति, गर्भवती पत्नी को पीटने के बाद छत से फेंका

कासगंज में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटकर छत से नीचे फेंक दिया क्योंकि उसने सब्जी में नमक कम डाला था। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छिप गया।

Thu, 3 July 2025 05:54 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कासगंज
share
सब्जी में नमक कम होने पर भड़का पति, गर्भवती पत्नी को पीटने के बाद छत से फेंका

यूपी के कासगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटकर छत से नीचे फेंक दिया क्योंकि उसने सब्जी में नमक कम डाला था। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छिप गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। गुरुवार तड़के गांव वालों ने आरोपी को ढूंढ निकाला और पुलिस को सौंप दिया।

ये घटना ढोलना क्षेत्र के नगला ढक की है। यहां के रहने वाले रामशरण उर्फ रामू की शादी 7 साल पहले ब्रजमाला के साथ हुई थी। दोनों का एक दिन साल का बेटा भी है। महिला के चचेरे भाई राकेश के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बहनोई रामशरण के पास 2 बीघा जमीन है, जिस पर वह खेती करता है। शादी के बाद से ही रामशरण बहन के साथ मारपीट करता था। आए दिन उसे ताने देता रहता था। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हो गया। ब्रजमाला ने आलू की सब्जी बनाकर रामशरण को दिया था। लेकिन सब्जी में नमक कम बताकर लड़ने गया। इस पर सास मीरा देवी ने नाराजगी जताई तो वह भड़क गया और खाने की थाली फेंक दी। फिर बीवी के साथ मारपीट की। लात-घूंसों से पीटने के बाद रामशरण ने पत्नी को छत से नीचे धक्का दे दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की हैवानियत, पत्नी का गला रेतकर की हत्या, फिर आत्महत्या के लिए पिया सिंदूर
ये भी पढ़ें:आधी रात प्रेमिका का खौफनाक खेल, प्रेमी को मिलने बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

ब्रजमाला सिर के बल नीचे गिरी और बेहोश हो गई। बीवी को ढकेलने के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर, चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। आनन-फानन में ब्रजमाला को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। यहां करीब 4 घंटे इलाज चलने के बाद ब्रजमाला ने दम तोड़ दिया। गुरुवार तडके ग्रामीणों को पता चला कि हत्यारोपी गांव के बाहर एक मकान में छिपा है। जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में एएसपी राजेश भारती ने बताया कि खाने में सब्जी को लेकर पति-पत्नी का विवाद हुआ था। गुस्से में आकर पति ने पत्नी को छत से धक्का दे दिया। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।