मुस्लिम बच्ची की दुआ काम आई', बृजभूषण शरण ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की बताई पूरी कहानी
यूपी के कैसरगंज सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने खेत में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की वजह से लैडिंग करनी पड़ी। एक बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद बृजभूषण ने कहा कि मुस्लिम बच्ची की दुआ काम आई और बच गए।

यूपी के कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग खेत में करानी पड़ी थी। एक बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद मीडिया से बृजभूषण शरण सिंह ने एक मुस्लिम बच्ची का जिक्र करते हुए पूरी कहानी सुनाई। मौसम खराब होने के कारण खेत में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करनी पड़ी। पाॅयलेट ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने कहा कि हादसे के माहौल से निकलने के बाद मुझे उस मुस्लिम बच्ची की याद आई। उन्होंने कहा कि इस हादसे के टलने की पीछे उसका भी रोल है। उस बच्ची की वजह से आज मैं बच गया। उन्होंने कहा कि वह अपनी मम्मी से कहा कि उसे बृजभूषण शरण सिंह के साथ फोटो खिंचवानी है। बृजभूषण ने कहा कि उस मुस्लिम बच्ची की दुआ काम आई और बच गए।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दौरे पर गए थे। वहां संदेश विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। इसके बाद दिनारा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को हेलीकॉप्टर के माध्यम से संबोधित करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण बृजभूषण शरण सिंह को खेत में ही अपने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करनी पड़ी है। हेलीकॉप्टर के पायलट के सूझबूझ से बृजभूषण शरण सिंह सुरक्षित बच गए हैं।
बृजभूषण शरण सिंह ने जारी किया बयान
इस संबंध में खुद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि वह संदेश विधानसभा क्षेत्र से सभा को संबोधित करके दिनारा विधानसभा क्षेत्र हेलीकॉप्टर से निकले थे। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण खेत में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करनी पड़ी। पाॅयलेट ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरीके से सुरक्षित हैं, उन्होंने अफवाहों पर लोगों को ध्यान न देने की बात कही है। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने समर्थकों को यह भी जानकारी दी है कि अब वह हेलीकॉप्टर के बजाय गाड़ी के माध्यम से पटना जा रहे है। अब उनका नया बयान भी सामने आया है जिसमें बृजभूषण शरण सिंह ने मुस्लिम बच्ची की दुआ काम आई जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि गांव वालों और प्रशासन के लोगों ने भी मदद की।




साइन इन