Former MP Brijbhushan helicopter lands in paddy field BJP leader narrowly escapes Bihar Assembly Elections पूर्व सांसद बृजभूषण के हेलीकॉप्टर की धान के खेत में लैंडिंग, बाल-बाल बचे भाजपा नेता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्व सांसद बृजभूषण के हेलीकॉप्टर की धान के खेत में लैंडिंग, बाल-बाल बचे भाजपा नेता

Bihar Assembly Elections: जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में पड़ाव मैडम में चुनावी सभा को संबोधित करने बृजभूषण आए थे। हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा और आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद ही आपात लैंडिंग कराना पड़ा।

Thu, 30 Oct 2025 06:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
पूर्व सांसद बृजभूषण के हेलीकॉप्टर की धान के खेत में लैंडिंग, बाल-बाल बचे भाजपा नेता

Bihar Assembly Elections: बिहार के आरा में विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांगने आए यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की जान बाल बाल बची। खराब मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर की धान के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी। हादसे में किसी नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है। संदेश विधानसभा क्षेत्र में वे चुनाव प्रचार करने आए थे।

बारिश के कारण यह हादसा पेश आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदेश विधानसभा के उदवंत नगर में छोटा सासाराम में वे जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से आए थे। सभा के बाद पायलट ने टेक ऑफ किया। लेकिन बारिश के कारण थोड़ी देर में ही सामने दिखना बंद हो गया। कुछ भी नहीं दिखने के कारण पायलट ने आपात लैंडिंग का फैसला लिया। आनन-फानन में धान के खेत में ही कॉप्टर को उतार दिया।

खेत में लैंडिंग होता देख गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हेलीकॉप्टर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस वहां कैंप कर रही है। किसी नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में पड़ाव मैडम में चुनावी सभा को संबोधित करने बृजभूषण आए थे। मंच पर पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडेय और बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह भी थे। सभा के बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा और आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद ही आपात लैंडिंग करीब 4.20 बजे हुई।

घटना को लेकर बृजभूषण ने वीडियो बयान जारी कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिनारा और संदेश विधानसभा में एनडीए प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने गए थे। संदेश से दिनारा के लिए उड़ान भरी कि थोड़ी देर बाद ही पायलट को मौसम के कारण परेशानी होने लगी। हालात को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए खेत में लैंडिंग करवा लिया। सभी लोग सुरक्षित हैं। पूर्व सांसद ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन व जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वे कार से पटना के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने समर्थकों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।