Hanuman devotee Naushad climbed the tower with a cot हनुमान भक्त नौशाद का गजब कारनामा, चारपाई लेकर टावर पर चढ़ा, वजह जानकर हैरान रह गए सब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हनुमान भक्त नौशाद का गजब कारनामा, चारपाई लेकर टावर पर चढ़ा, वजह जानकर हैरान रह गए सब

मैनपुरी में खुद को हनुमान भक्त बताने वाला एक मुस्लिम शख्स चारपाई लेकर टावर पर चढ़ गया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा। युवक पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है।

Sat, 7 June 2025 10:54 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
हनुमान भक्त नौशाद का गजब कारनामा, चारपाई लेकर टावर पर चढ़ा, वजह जानकर हैरान रह गए सब

यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को हनुमान भक्त बताने वाला एक मुस्लिम शख्स चारपाई लेकर टावर पर चढ़ गया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा, तब लोगों ने राहत की सांस ली। यह ऐसा पहले भी कई बार कर चुका है। इस बार जब वह उतरा तो कहने लगा कि उसे टावर पर अच्छी नींद आती है। इसलिए चढ़ गया था।

ये मामला करहल क्षेत्र के मोहल्ला फकीरान का है। बीती शुक्रवार सुबह मोहल्ले में लगे टावर पर चारपाई लेकर चढ़ गया और आराम करने लगा। लोगों की जब नजर टावर की ओर गई तो लोगों में हड़कंप मच गया और टावर के पास भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर टावर से नीचे उतारा। आखिर नौशाद टावर पर क्यों चढ़ा था, ये सवाल बना हुआ है वहीं, ये हर बार अपने आपको हनुमान भक्त बताता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंदर ने उड़ाया हीरों से भरा थैला, 20 लाख की ज्वेलरी लेकर मंदिर से भागा

जब पुलिस इससे बात करती है तो यह हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करने लगता है। एक बार तो यह टावर से तब नीचे उतरा जब हिंदू और मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गले मिलवाया। एक बार इसने कह दिया था कि कुछ मुस्लिम युवक उसे हनुमान भक्त होने पर परेशान कर रहे हैं। पुलिस उसकी शिकायत नहीं सुन रहीं। पुलिस ने मुश्किल से नीचे उतारा था। इस बार उसका कहना था कि टावर पर अच्छी हवा लगने से उसको नींद अच्छी आती है इसलिए वह चारपाई लेकर टावर पर चढ़ गया था और वहां सो रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्लाह के नाम पर खुद की दे दी कुर्बानी, बकरीद पर अधेड़ ने खुद का गला रेता

गोरखनाथ मठ के टावर पर भी चढ़ चुका है नौशाद

कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त युवक मोहल्ला भटेला के टावर पर दो बार, रामलीला मैदान में लगे टावर पर एक बार चढ़ चुका है। इसके अलावा यह युवक गोरखपुर के गोरखनाथ मठ पर लगे टावर पर 7 महीने पहले चढ़ कर सनसनी फैला चुका है। गोरखपुर में वहां की पुलिस ने इसे पकड़कर मैनपुरी पुलिस के हवाले किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।