यूपी के इस जिले में शुरू हुई मुख्यमंत्री जनता बस सेवा, 20% कम होगा किराया; जानें डिटेल
अम्बेडकर नगर के नौ रूटों पर कुल 21 बसें दौड़ेंगी। शुभारंभ के मौके पर 5 बसों को रवाना किया गया। मंगलवार से शेष बसों को भी अन्य रूटों पर भेजा जाएगा। एमएलसी हरिओम पांडे ने कहा कि इससे गरीब लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज की बसों के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

यूपी के अम्बेडरकरनगर जिले में मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का शुभारम्भ सोमवार को सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु भी मौजूद रहीं। शुभारंभ के अवसर पर पांच सेवा को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन बसों का संचालन किया जा रहा है ज्यादातर पुरानी हैं। रंगाई पुताई के बाद इन बसों को मुख्यमंत्री जनता बस सेवा नाम दिया गया है।
शुभारम्भ कार्यक्रम अकबरपुर डिपो स्थित बस स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया, जहां पांच मार्गों पर संचालित होने वाली कुल पांच बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम निर्धारित किया गया है, जिससे आमजन को किफायती एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि नौ रूटों पर कुल 21 बसें दौड़ेंगी। शुभारंभ के अवसर पर पांच बसों को रवाना किया गया। मंगलवार से शेष बसों को भी अन्य रूटों पर भेजा जाएगा। एमएलसी हरिओम पांडे ने कहा कि जनता बस सेवा शुरू होने से गरीब व्यक्तियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। काफी समय से ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज की बसों के संचालन की मांग की जा रही थी, जिसके दृष्टिगत परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है।
इन रूटों पर चलेंगी बसें
अकबरपुर से बसखारी अतिरौलिया
अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर
अकबरपुर से कप्तानगंज
अकबरपुर से कम्हरियाघाट
अकबरपुर से कम्हरियाघाट बेलघाट
अकबरपुर से दोस्तपुर कादीपुर चांदा
अकबरपुर से सैदापुर जलालपुर बंदीपुर
अकबरपुर से सैदापुर जलालपुर कटका
अकबरपुर न्यौरी दुल्हुपुर




साइन इन