Mother of two children slits her wrists in the police station after being rejected by her lover प्रेमी के ठुकराए जाने पर टूटी 2 बच्चों की मां, थाने में ही काट ली कलाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी के ठुकराए जाने पर टूटी 2 बच्चों की मां, थाने में ही काट ली कलाई

यूपी के सीतापुर में प्रेमी के इंकार से आहत एक विवाहित महिला ने पुलिस चौकी के अंदर ही अपनी कलाई काट ली। अचानक हुई इस घटना से चौकी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।

Mon, 20 Oct 2025 02:52 PMPawan Kumar Sharma पीटीआई, सीतापुर
share
प्रेमी के ठुकराए जाने पर टूटी 2 बच्चों की मां, थाने में ही काट ली कलाई

यूपी के सीतापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्यार में धोखा खाकर एक महिला ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने पर एक 35 वर्षीय महिला ने अपने पुलिस चौकी में ही अपनी कलाई की नस काट ली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

घटना पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर पुलिस चौकी की है। पुलिस के मुताबिक महिला पूजा मिश्रा अपने प्रेमी आलोक से मिलने पहुंची थी। आलोक उसका पति का भतीजा बताया जा रहा है। जब उसने पूजा के साथ रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया तो आहत होकर पूजा ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस के अनुसार पूजा की शादी नौ साल पहले वीरेंद्र नाम के व्यक्ति से हुई थी और उसके दो बेटे हैं। वीरेंद्र दिल्ली में काम करता है और कुछ साल पहले उसने अपने भतीजे आलोक को काम में मदद के लिए बुलाया था। इसी दौरान पूजा और आलोक के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में जब पति को इसका पता चला तो उसने आलोक को गांव भेज दिया। लेकिन पूजा अपने पति और बच्चों को छोड़कर बरेली चली गई और आलोक के साथ रहने लगी। आलोक वहां ऑटोरिक्शा चालक का काम करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमीरपुर में दबंगों ने दलित युवक के साथ की मारपीट, जूते चटवाने का भी आरोप

कुछ समय बाद आलोक ने पूजा से दूरी बना ली और अपने गांव लौट आया। इससे नाराज़ होकर पूजा सीतापुर पहुंच गई और दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा। इस मामले में एसएचओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जब आलोक ने रिश्ता जारी रखने से मना किया, तो पूजा ने अचानक ब्लेड निकालकर अपनी कलाई काट ली। वहीं, सीतापुर पुलिस ने एक्स (X) पर बताया कि महिला खतरे से बाहर है और दोनों की काउंसलिंग की गई है। फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।