mother got her daughter murdered for samdhi love and threw away her body समधी के प्यार में 'जालिम' बनी मां, अवैध संबंधों में रोड़ बन रही बेटी की हत्या कर फिंकवाया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

समधी के प्यार में 'जालिम' बनी मां, अवैध संबंधों में रोड़ बन रही बेटी की हत्या कर फिंकवाया शव

कासगंज में मृत मिली युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मां व उसके समधी ने की थी। जबकि मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। दरअसल, मां और समधी के बीच अवैध संबंध थे। जिसके बारे में युवती को पता चल गया था।

Tue, 6 Jan 2026 10:31 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कासगंज
share
समधी के प्यार में 'जालिम' बनी मां, अवैध संबंधों में रोड़ बन रही बेटी की हत्या कर फिंकवाया शव

यूपी के कासगंज से एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पुलिस ने खुलासा किया है। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में मृत मिली युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मां व उसके समधी ने की थी। जबकि मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। दरअसल, मां और समधी के बीच अवैध संबंध थे। जिसके बारे में युवती को पता चल गया था। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी महिला व उसके समधी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बीते 26 दिसंबर की सुबह नौ बजे सुन्नगढी के नगला खमानी में रामछितौनी बंबा के निकट सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त शबनूर पत्नी जाबिर निवासी पचपोखरा गंजडुंडवारा के रूप में हुई थी। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मृतका के ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले में तथ्यों के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सहावर सीओ शाहिदा नसरीन को निर्देश दिए गए। स्थानीय पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर रविवार को मृतका की मां व बदायूं के रहने वाले उसके समधी रहीस अहमद को गिरफ्तार किया।पूछताछ में मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी शबनूर को उसके व उसके समधी रहीस अहमद के संबंधों के बारे में पता चल गया था। उसने शबनूर को अपने पति से तलाक के लिए कहा था, जबकि शबनूर ने उसके संबंधों की जानकारी अन्य लोगों को बताने की बात कह दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाची के प्यार में कसाई बना भतीजा, गला काटकर चाचा को मौत के घाट उतारा

इसके बाद ही योजनाबद्ध तरीके से उसने समधी रहीस अहमद से शबनूर की हत्या कराकर शव बंबा की पटरी पर फिकवा दिया, शबनूर के जेवर रहीस अहमद ले गया था। पूछताछ के बाद पुलिस दहेज हत्या संबंधी मामले का लोप किया और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में युक्त एक बाइक, मृतका से चुराए गए जेवर गले की चेन, दो तोड़िया, दो बिछुए बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, थानाध्यक्ष सुन्नगढ़ी पवन कुमार, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार आरक्षी राजकमल, महिला आरक्षी रमा शामिल रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।