Nephew killed his uncle by slitting his throat in love with his aunt चाची के प्यार में कसाई बना भतीजा, गला काटकर चाचा को मौत के घाट उतारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चाची के प्यार में कसाई बना भतीजा, गला काटकर चाचा को मौत के घाट उतारा

कानपुर देहात में एक भतीजे ने चाची के इश्क में कसाई बन गया। चाची के इशारे पर उसने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। जब पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। तब दोनों ने सारा राज उगल दिया।

Mon, 5 Jan 2026 02:04 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर देहात
share
चाची के प्यार में कसाई बना भतीजा, गला काटकर चाचा को मौत के घाट उतारा

यूपी के कानपुर देहात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चाची से प्यार के चलते भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे के रहने वाले ट्रक चालक की हत्या उसकी पत्नी के इशारे पर भतीजे ने ही की थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी व भतीजे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

अमरौधा कस्बे के कटरा मोहल्ला के रहने वाले ट्रक चालक चालीस वर्षीय मो. कलीम की 27 दिसंबर की रात में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उसका शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में उसकी पत्नी शमा परवीन ने पारिवारिक चाचा नूर मोहम्मद की पुत्री की शादी को लेकर चल रहे कार्यक्रमों में जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या की बात कहकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। छानबीन में ट्रक चालक की हत्या में उसके ही परिजनों का हाथ होने के संकेत मिलने पर उसके भाई शकील ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कलीम की पत्नी के साथ ही मृतक के भतीजे समर शमीम उर्फ चांद बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले ना-नुकुर करने के बाद पुलिस के सख्त होते ही दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 लाख की सुपारी देकर बड़े भाई को मरवाया, हाफ एनकाउंटर के बाद दो किलर गिरफ्तार

पूछताछ में उसकी पत्नी ने बताया कि तेरह साल पहले उसका निकाह हुआ था। इस बीच उसके तीन बच्चे पैदा हुए। तीनों की मौत के बाद पति शराब पीने लगे थे। तीसरे बच्चे के इलाज के लिए उन्होंने अपने भतीजे चांद बाबू से रुपये उधार लिए थे। चांद बाबू मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। बीच-बीच में वह अमरौधा आता था। पैसे के चक्कर में फोन पर चांद बाबू से उसकी बात होने लगी। इससे दोनों में मोहब्बत हो गई थी। जानकारी होने पर कलीम दोनों का विरोध करता था। इसपर दोनों ने मिलकर उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। उसके परिवार में शादी कार्यक्रम के दौरान उनको मौका मिल गया और उसके इशारे पर चांदबााबू ने कलीम की गला काटकर हत्या कर दी। सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि पूछताछ करने के बाद दोनों का चालान कोर्ट भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।