Speaking at Hindustan Times Summit CM Yogi healthy and curfew-free environment first condition for investment state चंगायुक्त और कर्फ्यू युक्त वातावरण प्रदेश में निवेश की पहली शर्त: सीएम योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चंगायुक्त और कर्फ्यू युक्त वातावरण प्रदेश में निवेश की पहली शर्त: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, 2027 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बने। यह तभी संभव होगा जब यूपी देश के साथ मिलकर काम करे। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में हम लोगों ने 27 घंटे तक चर्चा करवाई।

Sat, 6 Dec 2025 03:27 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
चंगायुक्त और कर्फ्यू युक्त वातावरण प्रदेश में निवेश की पहली शर्त: सीएम योगी

विकसित भारत के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी ने देश की आजादी के अमृत महोत्सव में 2022 में पूरे देश के सामने एक लक्ष्य निश्चित किया है। हम देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। आने वाले 25 सालों के विजन को लेकर कुछ लक्ष्य रखे। कुछ शॉर्ट टर्म-कुछ लॉंग टर्म। सीएम योगी ने कहा, 2027 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बने। यह तभी संभव होगा जब यूपी देश के साथ मिलकर काम करे। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में हम लोगों ने 27 घंटे तक चर्चा करवाई। दिनरात विधानसभा चली। इस विधानसभा सत्र के दौरान हमारे सभी जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग इसके बारे में अवगत कराया था। उन्होंने कहा, हमे अपना विजन डाक्यूमेंट तैयार करना है। इसमें जनप्रतिनिधियों और जनता से भी राय ली। सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश में 403 विधायक हैं। विधानसभा में 100 सदस्य है।

यूपी की आबादी 25 करोड़ है। हमने 98 लाख प्रस्ताव अब तक प्राप्त हुए हैं। हमने अपने लक्ष्य निर्धारित किए है। हमारा लक्ष्य है 1 ट्रिलियन की इकोनामी। यूपी को 2047 तक 6 ट्रिलियन इकोनामी का लक्ष्य। हमारी पिछली तीन वर्षों की जो प्रगति की है उस दिशा में संतोषजनक आगे बढ़ रही है। मेरा मानना है कि हम उसे एचीव करेंगे। पांचवी ग्राउंड सेरेमनी के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, यूपी में निवेश आज से आठ साल पहले बेमानी थी। जब व्यक्ति की सुरक्षित नहीं हो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित होगी। इसके लिए हम लोगों ने 2017 में आने के बाद ये तय किया था कि हमे इसकी सूरत को बदलना है। उत्तर प्रदेश के प्रिस्प्रेक्शन को चेंज करना है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस। यूपी दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है। यूपी में महिला की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय कर्फ्यू जैसा माहौल होना चाहिए लेकिन मैं दिल्ली में हूं, यूपी में न दंगा न कर्फ्यू है यूपी में सब चंगा है। चंगा युक्त वातावरण और कर्फ्यू युक्त वातावरण निवेश की पहली शर्त है।

यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य

समिट में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। पिछले साढ़े आठ साल से अधिक समय से हमारी पार्टी ने हमे सेवा करने का अवसर दिया है। इन आठ सालों में उत्तर प्रदेश के अंदर बहुत कुछ बदला है। नई दिल्ली में आयोजित हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, मुझे इस बात की आनंद की अनुभूति होती है इस बदलाव में हम भी सहभागी हैं। स्वाभाविक रूप से जब एक लंबे समय तक कार्य करने का लक्ष्य प्राप्त होता है तो बहुत सारी उपलब्धियां जुड़ती हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी और भाजपा ने सेवा का मुझे मौका दिया है। उत्तर प्रदेश में इतने लंबे समय तक कार्य करने वाला मैं पहला सीएम हूं। यह भी मेरे साथ ही जुड़ा है कि पांच साल तक लगातार कार्य करने के बाद दोबारा जनता ने चुनकर भेजा है। यह पहली बार हुआ है। अब हम लोग 2027 में जीतने की तैयारी कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा, कार्यकाल लंबा होता है तो उपलब्धियां भी आपके साथ लंबी-चौड़ी जुड़ती है। मानवीय व्यवस्थ का जीवन जीने की पद्धति को एक नया जीवन दिया है।

अयोध्या में 500 साल बाद हुआ राम मंदिर का निर्माण

राम मंदिर आंदोलन के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, मेरे जीवन का महत्वपूर्ण पल था जब अयोध्या में 500 साल बाद मंदिर निर्माण हुआ। पीएम मोदी के करमलों द्वारा वहां की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा, पहले भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, फिर 500 साल बाद राम मंदिर में धर्मध्वजा फहराई गई। समिट योगी बोल, वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने तीन घटनाओं को देखा। राम मंदिर आंदोलन से अब तक वह तीन पीढ़ियों को देख चुके हैं। राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करे हुए सीएम योगी बोले, मंदिर बनाने को लेकर जो अभियान चलाया गया था, तब से वह जुड़े थे। इस अभियान में उनके गुरु भी जुड़े रहे। अपने देश और अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने का हमे अवसर मिला है। कई घटनाओं को हमने अपनी आंखो से देखा है। हम सभी जगह पहुंच चुके हें। विरासत पर किसी भी समाज को गौरव की अनुभूति होनी चाहिए और उसी दिशा में ये सारे प्रयास प्रारंभ हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के हम आभारी है। सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर को लेकर प्रमाण रखे गए थे, जिसे सही माना गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर निर्माण का आदेश दिया। राम मंदिर के शिलान्यास के बाद करोड़ो लोग वहां पर आए। 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं। पर्व और त्योहरों के दौरान वहां 35 से 40 लाख पहुंचती है। स्वतंत्र भारत के अंदर ये कार्य खुद होना चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।