Mother and her 2 year old child found hanging in deoria 2 साल के बच्चे के साथ मां का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2 साल के बच्चे के साथ मां का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

देवरिया के लार थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से महिला व उसके दो वर्षीय बेटे का शव लटका मिला। दोनों का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानते हुए जांच कर रही है। उधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Tue, 21 Oct 2025 10:05 PMPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, देवरिया
share
2 साल के बच्चे के साथ मां का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

यूपी के देवरिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से महिला व उसके दो वर्षीय बेटे का शव लटका मिला। मां-बेटे का साथ फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानते हुए जांच कर रही है। उधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

लार थाना क्षेत्र के ग्राम नेमा निवासी मुन्ना ठाकुर की 27 वर्षीय पत्नी चंद्रकला शाम को अपने दो वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ कमरे में थी। मंगलवार शाम को परिजन दरवाजा खुलवाने के लिए बाहर से आवाज लगाना शुरू किया। लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी के अंदेशा लगाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फाटक तोड़कर अंदर देखा तो सभी अवाक रह गए।

चंद्रकला का शव कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका रहा था। उसी फंदे में उसके दो वर्षीय बेटे कार्तिकेय का शव भी लटक रहा था। मां-बेटे के एक साथ शव फंदे से लटका देख पुलिस टीम ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारपीट की उलाहना देने गए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

सूचना मिलने पर सीओ मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच किए। बताया जा रहा है कि चार वर्ष पहले चंद्रकला की शादी हुई थी। इस मामले में सीओ मनोज कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष ने मौखिक रूप से ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।