Tajiyas Height Controversy Police Mandates 6 Feet for Muharram Celebrations अमन कमेटी की बैठक में निर्णय, छह फुट रहेगी ताजिया की ऊंचाई, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

अमन कमेटी की बैठक में निर्णय, छह फुट रहेगी ताजिया की ऊंचाई

Moradabad News - कोतवाली परिसर में मोहर्रम के लिए अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें ताजिया की ऊंचाई को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने ताजिया की ऊंचाई 6 फुट रखने का आदेश दिया, जबकि ताजियादारों का कहना था कि उनकी ऊंचाई इससे अधिक होगी। बैठक में स्थानीय नेताओं ने विवाद समाप्त करने का अनुरोध किया।

Tue, 16 June 2026 09:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
अमन कमेटी की बैठक में निर्णय, छह फुट रहेगी ताजिया की ऊंचाई

कोतवाली परिसर में मंगलवार को मोहर्रम को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही ताजिया की ऊंचाई 6 फुट रखने की अनिवार्यता की जानकारी दी तो ताजिएदार दंग रह गए। ताजियादारों ने कहा कि पांच से छह फुट तक ताजिया ले जाने वालों की ऊंचाई रहेगी। ऐसे में यह 12 फुट के लगभग हो जाएगी लेकिन पुलिस ने छह फुट से ज्यादा छूट देने से इनकार कर दिया। बैठक तहसीलदार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कहा कि इस बार जनपद में ताजिया की ऊंचाई केवल 6 फुट रखने के आदेश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमन कमेटी की बैठक में निर्णय, छह फुट रहेगी ताजिया की ऊंचाई

इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। लालापुर पीपलसाना के प्रधान प्रतिनिधि इरफान अहमद सलमानी ने गांव में विवाद की स्थिति खत्म करने का अनुरोध किया तो कोतवाल मनोज परमार ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचेगी और विवाद का निस्तारण कराया जाएगा। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव ने कहा कि क्षेत्र में दोनों संप्रदाय के लोग बहुत प्यार से रहते हैं और एक दूसरे के त्योहार पर पुष्प वर्षा करते हैं। यहां कोई विवाद की स्थिति नहीं है। यह बहुत गर्व का विषय है। बैठक में हाजी याकूब कुरैशी, सादिक सिद्दीकी, अवर अभियंता विद्युत नरेश कुमार, नगर पालिका परिषद के चंचल आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंदरकी में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।