Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsEid ul-Azha Celebration Guidelines Emphasized by Imam in Surjan Nagar Mosque
ईद उल अजहा पर कोई भी नई परंपरा नहीं अपनाई जाए
Moradabad News - सुरजन नगर की मदीना मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने कहा कि ईद उल अजहा पर नई परंपराएं नहीं अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि त्योहार मनाने के नियमों का पालन किया जाए ताकि किसी को भी तकलीफ न हो। सभी त्योहार भाईचारे के साथ मनाए जाने चाहिए।
Fri, 22 May 2026 06:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद

सुरजन नगर की मदीना मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। नमाज से पूर्व शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने अपने बयान में कहा कि आने वाले त्योहार ईद उल अजहा पर कोई भी नई परंपरा नहीं अपनाई जाए। त्योहार को मनाने के लिए जो नियम बनाए हुए हैं, सभी को उन्ही नियमों के अनुसार ईद उल अजहा का त्योहार मानना है। त्योहार मनाने से किसी भी मुस्लिम या गैर मुस्लिम भाई को तकलीफ नहीं पहुंचनी चाहिए। मुल्क में मनाए जाने वाले सभी त्योहार हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन