Monkey snatches bag full of cash and climbs a tree in Bulandshahr then rains notes Video: बुलंदशहर में कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, फिर होने लगी नोटों की बारिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Video: बुलंदशहर में कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, फिर होने लगी नोटों की बारिश

बुलंदशहर कचहरी परिसर में एक बंदर बैनामा कराने आए युवक के हाथ से करीब दो लाख रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। वहां उसने बैग से नोट निकालकर नीचे फेंकने शुरू कर दिए। नोटों की बारिश देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मिलकर रुपये इकट्ठा किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Sat, 30 May 2026 10:30 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, बुलंदशहर
share
Video: बुलंदशहर में कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, फिर होने लगी नोटों की बारिश

बुलंदशहर के कचहरी परिसर में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। कचहरी में संपत्ति का बैनामा कराने आए एक युवक के हाथ से बंदर करीब दो लाख रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने बैग खोलकर उसमें रखे नोट निकाल-निकालकर नीचे फेंकने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पेड़ से नोटों की बारिश होने लगी और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, युवक किसी संपत्ति का बैनामा कराने कचहरी पहुंचा था। उसके बैग में करीब दो लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

बंदर से पेड़ से बरसाए नोट

इसी दौरान अचानक एक बंदर आया और युवक के हाथ से बैग छीनकर पास के एक पेड़ पर जा बैठा। शुरुआत में लोगों को लगा कि बंदर बैग लेकर भाग जाएगा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने बैग खोल दिया और उसमें रखे नोट बाहर निकालने लगा।पेड़ से नोट गिरते देख वहां मौजूद वकील, मुवक्किल और अन्य लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने बंदर को भगाने की कोशिश की, जबकि कई लोग जमीन पर गिर रहे नोटों को समेटने में जुट गए। पीड़ित युवक भी घबराकर अपने रुपये बचाने की कोशिश करता रहा। काफी देर तक कचहरी परिसर में यही नजारा बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंदरों के लिए मालपुआ का भंडारा; 1000 बंदर पहुंचे, 28 साल पुरानी अनूठी परंपरा
ये भी पढ़ें:मुर्गे को काटा तो कुत्ते का मर्डर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी की

कचहरी में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अनोखे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में कैद करने लगा। लोगों ने मिलकर जमीन पर बिखरे नोटों को इकट्ठा किया और युवक को लौटाने में मदद की। कचहरी परिसर में बंदरों का आतंक पहले भी कई बार देखने को मिला है, लेकिन इस तरह नोटों से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ना और फिर नोटों की बारिश करना लोगों के लिए बिल्कुल नया अनुभव रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस अनोखी घटना ने कुछ देर के लिए कचहरी परिसर में कामकाज से ज्यादा लोगों का ध्यान बंदर और उड़ते नोटों की ओर खींच लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।