Monkey snatched bag full of diamonds worth 20 lakhs from jeweler and ran away बंदर ने उड़ाया हीरों से भरा थैला, 20 लाख की ज्वेलरी लेकर मंदिर से भागा, पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बंदर ने उड़ाया हीरों से भरा थैला, 20 लाख की ज्वेलरी लेकर मंदिर से भागा, पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

यूपी के वृंदावन में एक श्रद्धालु की सांसत तब आ गई। जब एक बंदर उसके 20 रुपये से अधिक की कीमत के हीरों के आभूषण से भरा थैला लेकर फरार हो गया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बैग छुड़ाया।

Sat, 7 June 2025 07:31 PMPawan Kumar Sharma भाषा, मथुरा
share
बंदर ने उड़ाया हीरों से भरा थैला, 20 लाख की ज्वेलरी लेकर मंदिर से भागा, पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

आज कल हर जगह बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। यूपी के वृंदावन में तो बंदरों की पूरी फौज है। जो आए दिन अपनी हरकतों से श्रद्धालुओं को तंग करते रहते हैं। कभी किसी का मोबाइल लेकर भाग जाएंगे तो कभी किसी का चश्मा। जब कोई खाने की वस्तु दी जाती है तब जाकर वह सामान वापस करते हैं। वहीं, गुरुवार को एक श्रद्धालु की सांसत तब आ गई। जब एक बंदर उसके 20 रुपये से अधिक की कीमत के हीरों के आभूषण से भरा थैला लेकर फरार हो गया। हालांकि बैग छुड़ाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वृन्दावन में ठाकुर बांके बिहारी की फूल-बंगला सेवा करने पहुंचे अलीगढ़ के आभूषण कारोबारी अभिषेक अग्रवाल उस समय परेशान हो गए, जब एक बंदर 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के हीरों के आभूषण से भरा उनका थैला छीनकर भाग गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि अभिषेक अग्रवाल गुरुवार को परिवार के साथ ठाकुर जी की फूल-बंगला सेवा करने पहुंचे थे और वह शुक्रवार को लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक जब अभिषेक अंग्रवाल पार्किंग में थे, तभी अचानक एक बंदर उनके हाथ से उनका थैला छीन कर ले गया। उसमें 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के हीरों के आभूषण थे। इससे वह परेशान हो गए। उन्होंने शोर मचाया कि उनके गहने लेकर बंदर भाग गया। जिसके बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। लोगों ने बंदर को फ्रूटी का लालच दिया। लेकिन बंदर बैग देने को राजी नहीं हुआ। करीब एक घंटे तक बंदर बैग नहीं छोड़ा तब अभिषेक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुई जिम और दुकानें
ये भी पढ़ें:गोरखपुर में दिनदहाड़े मर्डर, बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी गोली

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंदर की तलाश में जुट गई। काफी देर बाद जब बंदर दिखा तो घेराबंदी शुरु कर दी और घंटों की मशक्कत के बाद बंदर ने बैग छोड़ा। जिस पर पुलिस ने बैग को संदीप को सौंप दिया। वहीं, ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग बंदर को हाई प्रोफाइल चोर बोल रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।