miscreants stabbed young man with knife attacked private part सरेराह युवक को घोंपा चाकू, प्राइवेट पार्ट पर भी हमला, मर्डर मिस्ट्री में उलझी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सरेराह युवक को घोंपा चाकू, प्राइवेट पार्ट पर भी हमला, मर्डर मिस्ट्री में उलझी पुलिस

प्रयागराज एक युवक को उसके दोस्तों ने कॉल करके बुलाया और सरेआम चाकू घोंप दी। आरोपियों ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। उधर, हत्या की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ातल में जुट गई।

Sun, 1 June 2025 02:47 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
सरेराह युवक को घोंपा चाकू, प्राइवेट पार्ट पर भी हमला, मर्डर मिस्ट्री में उलझी पुलिस

यूपी के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जौनपुर के एक युवक को उसके दोस्तों ने कॉल करके बुलाया और शनिवार दोपहर सरायममरेज के सोरों (करंटे तिराहा) पर सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी साथी वारदात को देखकर मौके से भाग निकला। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भी फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 3 युवक समेत पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जौनपुर के मुंगरा बादशगाहपुर के रहने वाले त्रिलोकी नाथ तिवारी का 22 साल का बेटा शुभम प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को कॉल करके उसे किसी साथी ने सरायममरेज में बुलाया था। शुभम अपने साथी पवन तिवारी के साथ दोपहर 12 बजे नीभापुर-बरियाराम मार्ग से जैसे ही सोरों गांव पहुंचा, वहां पर हमलावरों ने उसे घेर लिया। चाकू देखकर पवन तिवारी भाग निकला। इधर, हमलावरों ने शुभम के पेट में चाकू से हमला कर दिया। गुप्तांग पर भी हमला किया। जिसे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। युवक की चीखें सुनकर लोग पहुंचे लेकिन हमलावर सरेआम वारदात को अंजाम देकर चले गए। किसी ने विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची शुभम के शव को कब्जे में लेने लगी तो भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया। शुभम के घरवाले भी पहुंच गए। बवाल की आशंका पर पुलिस उपायुक्त हंडिया, कोतवाल हंडिया व फूलपुर समेत डीसीपी गंगानगर भी मौके पर पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ने झूठ बोलकर पाया प्रमोशन, दूसरा बिना बताए गैरहाजिर; SSP ने लिया एक्शन

काफी समझाने के बाद इस आश्वासन पर कि 24 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने बाला उर्फ जालिम, शिवम और आकाश को नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टॉर्ट करते ही आग का गोला बनी बुलेट, पास खड़ी स्कूटी भी जलकर हुई खाक

लव ट्रायंगल या रुपयों का विवाद, जांच में जुटी पुलिस

शुभम दिल्ली में रहकर जॉब करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार में दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। शुभम के पिता रुपयों के लेनदेन के विवाद की आशंका जताई है लेकिन घटना स्थल पर जिस तरह से हमला किया गया है, उसको लेकर पुलिस रुपये और लव ट्रायंगल के एंगल पर भी जांच कर रही है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शुभम की बाइक व मोबाइल कब्जे में लिया है। हमलावरों ने शुभम के गुप्तांक और जांघों पर चाकुओं से हमला किया था। इससे साफ है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। किसी ने किसी युवती के चक्कर में यह वारदात को अंजाम दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेयर विग लगाकर अदा की गई नमाज अधूरी, देवबंदी उलेमा बोले-वुजू और गुस्ल…
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।