Women s Empowerment Protest March in Mirzapur Demands for Reservation Bill जन आक्रोश मार्च निकाल महिला आरक्षण पर कांग्रेस को कोसा, Mirzapur Hindi News - Hindustan
More

जन आक्रोश मार्च निकाल महिला आरक्षण पर कांग्रेस को कोसा

Mirzapur News - मिर्जापुर में महिलाओं ने नारी सशक्तीकरण वंदन अधिनियम के समर्थन में मार्च निकाला। महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और महिला आरक्षण बिल में बाधा डालने का आरोप लगाया। बीना सिंह, प्रियंका त्रिपाठी समेत कई महिलाएं शामिल थीं। भाजपा मंडल ने भी अदलहाट में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली।

Sun, 26 April 2026 11:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share
जन आक्रोश मार्च निकाल महिला आरक्षण पर कांग्रेस को कोसा

मिर्जापुर। नारी सशक्तीकरण वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को दीपा उमर के नेतृत्व में महिलाओं ने मुकेरी बाजार तिराहे से लालडिग्गी चौराहे तक जन आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मार्च के दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला आरक्षण बिल में बाधा डालने का आरोप लगाया। कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी। महिलाएं अपने अधिकार लेकर रहेंगी। इस दौरान बीना सिंह, शशिकला मिश्रा, सुमन यादव, प्रियंका त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। उधर अदलहाट में भाजपा मंडल के तत्वावधान में जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति जन आक्रोश पदयात्रा निकाली

गांधी चबूतरा से शुरू हुई पदयात्रा बाजार भ्रमण के बाद सभा में बदल गई। मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। जबकि विपक्ष बाधा बन रहा है। विशिष्ट अतिथि आभा पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का केंद्र महिला सशक्तिकरण है। कार्यक्रम का संयोजन कल्पना गुप्ता ने किया। संचालन मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। इस दौरान आशीष द्विवेदी, अमित पांडेय, रितेश पांडेय, सुनील गुप्ता, रामधनी सिंह, संजय श्रीवास्तव, रीता गुप्ता, लक्ष्मी मोदनवाल, विकास गुप्ता, अशोक कुमार और मंटू बाबा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश पद यात्रा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारेबाजी के बीच तपती धूप में भाजपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली, विपक्ष को कोसा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।