mere upar ungli uthai to meri maa beech se faad degi warns BJP MLA Ketki Singh daughter मेरे ऊपर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी, भाजपा MLA की 16 साल की बेटी ने दी चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरे ऊपर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी, भाजपा MLA की 16 साल की बेटी ने दी चेतावनी

बलिया के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर बुधवार को सपा की महिला विंग ने घेराव किया। महिलाओं ने हाथों में टोटी लेकर प्रदर्शन किया। प्रधर, इसे लेकर अब केतकी सिंह की 16 साल की बच्ची सपा को चेतावनी दी है। 

Wed, 3 Sep 2025 05:17 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
मेरे ऊपर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी, भाजपा MLA की 16 साल की बेटी ने दी चेतावनी

यूपी में एक बार फिर टोटी वार छिड़ गया है। दरअसल बलिया के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर बुधवार को सपा की महिला विंग ने घेराव किया। महिलाओं ने हाथों में टोटी लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को इको गार्डन भिजवाया। उधर, इसे लेकर अब केतकी सिंह की 16 साल की बेटी सपा को चेतावनी दी है। एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि आपको लगता है कि आप डरा देंगे लेकिन आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी।

केतकी सिंह की बेटी विभावरी सिंह ने कहा, "आज हमारे घर पर बहुत सारे भीड़ आई थी और नारेबाजी कर रही थी। क्योंकि मेरी मां ने अखिलेश यादव को लेकर एक बयान दिया था। बात ऐसी है कि इनको लगता है कि ये एक 16 साल की बच्ची को डराकर राजनीति कर लेंगे। यहीं इनकी शिक्षा है तो ये गलत बात है। मैं बता दूं कि आप लोग जितना मुझे डराएंगे। मेरे ऊपर अगर उंगली भी उठाएंगे तो मेरी मां आप लोगों को बीच से फाड़ देगी। आप लोग मेरे को न बोले। अगर कुछ बोलना है तो बलिया जाएं, वहां मेरी मां है। 16 साल की बच्ची जो घर में अकेली रहती है उसे डराना कहीं की राजनीति नहीं है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 1607 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी

गौरतलब है कि सपा के कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया पर विधायक के उस बयान पर विरोध जता रहे हैं, जिसमें उनकी ओर से कहा गया था कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले टोटियों का जवाब दें। विधायक ने कहा था कि अखिलेश ने जब मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था तब सरकारी आवास से टोंटियां गायब हो गई थीं। इसे लेकर गुलिस्तां कालोनी स्थित केतकी सिंह के आवास पर प्रदर्शन के दौरान सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रही हैं। रोज टोटी-टोटी बोलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर रही हैं। इसलिए हम लोग उन्हें टोटी दान करने आए हैं।

हार से घबराकर अभद्र भाषा का कर रहे प्रयोग

नेहा सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करके आगामी 2027 के चुनाव में हार की निराशा और हताशा उनके चेहरे पर दिख रही है। अखिलेश यादव से यह लोग घबरा गए हैं, इसलिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। नेहा ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर हमको केतकी सिंह से नहीं मिला सकते हैं, तो टोटी उन्हें पहुंचा दें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।