जनगणना-2027: स्व-गणना में सोनभद्र जिले ने बाजी मारी, एक लाख लोगों ने दी जानकारी
Meerut News - -बरेली, आजमगढ़, मुरादाबाद भी आगे, वेस्ट यूपी पिछड़ा -मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जिलों में

-मेरठ, सहारनपुर,बुलंदशहर अभी चल रहे हैं पीछे
-सहारनपुर में मात्र 2000 से अधिक लोग ही दे सके जानकारी
मेरठ, मुख्य संवाददाता
जनगणना-2027 के तहत स्व गणना प्रारंभ हुए तीन दिन हो चुके हैं। जनगणना-2027 की प्रक्रिया के तहत 'स्व-गणना' के मामले में प्रदेश का सोनभद्र जिला शनिवार की शाम को पूरे प्रदेश में नंबर-1 बनकर उभरा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कराने में सोनभद्र के निवासियों ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया है, जहां एक लाख से अधिक लोगों ने अपनी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। सोनभद्र के बाद बरेली, आजमगढ़, मुरादाबाद भी आगे चल रहा है, जबकि मेरठ, सहारनपुर जैसे जिले अभी पीछे हैं।
स्व गणना की स्थिति
आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार जनगणना-2027 को लेकर सोनभद्र जिले में अब तक एक लाख से अधिक लोग अपना ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करा चुके हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों की जागरूकता के कारण यह जिला प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले काफी आगे निकल गया है। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा और संसाधनों के मामले में आगे रहने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश (वेस्ट यूपी) इस रेस में फिलहाल पीछे चल रहा है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और सहारनपुर जैसे प्रमुख जिलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सोनभद्र के अलावा बरेली, आजमगढ़,मुरादाबाद और शाहजहांपुर जैसे जिलों में भी स्व-गणना की रफ्तार काफी अच्छी है। प्रदेश के 14 जिलों में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी जानकारी ऑनलाइन दे चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पूर्वांचल और मध्य यूपी के लोग डिजिटल जनगणना को लेकर अधिक सक्रिय हैं। डीएम डा.वीके सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व गणना में अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।
जिलों में स्व गणना की स्थिति
इस तरह जिलों में स्व गणना की स्थिति
10 प्रमुख जिले
जिला कुल संख्या(स्व गणना करने वाले)
सोनभद्र 1,04,380
बरेली 25,711
आजमगढ़ 22,386
मुरादाबाद 20,801
शाहजहांपुर 17,210
ओरैया 16,119
मैनपुरी 15,072
लखनऊ 13,366
संभल 12,311
जौनपुर 11,987
---------------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन