विपक्ष को नहीं बर्दाश्त हो रही महिलाओं की भागीदारी, परिसीमन देशहित में : कृष्णपाल गुर्जर
Meerut News - केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन देशहित में है। विपक्ष इस प्रक्रिया का विरोध कर रहा है क्योंकि उन्हें अपने राजनीतिक भविष्य का खतरा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये विधेयक देश के भविष्य को सशक्त बनाने वाले हैं।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन देशहित में है, लेकिन विपक्ष को अपना राजनीतिक भविष्य खतरे में दिख रहा है, इसलिए वे इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला जन आक्रोश पैदल यात्रा' के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष को महिला विरोधी करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकार नहीं देना चाहता।
गृहमंत्री अमित शाह के वक्तव्य का हवाला देते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने स्पष्ट किया कि परिसीमन से किसी भी राज्य, विशेषकर दक्षिण भारत को कोई नुकसान नहीं होगा।उन्होंने 16 और 17 अप्रैल को संसद में हुए घटनाक्रम को ऐतिहासिक बताया। कहा कि संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक देश के भविष्य को सशक्त बनाने वाले कदम हैं। मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, बीना वाधवा, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष विवेक बाजपेयी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ममता मित्तल और नूपुर जौहरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन