Consumer Protests Against Smart Meters in Meerut Women Demand Reversal of Prepaid Change स्मार्ट मीटर के विरोध में सोफीपुर की महिलाओं का हंगामा , Meerut Hindi News - Hindustan
More

स्मार्ट मीटर के विरोध में सोफीपुर की महिलाओं का हंगामा

Meerut News - मेरठ शहर और देहात में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोफीपुर की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर की वजह से परेशानी बढ़ रही है, और बिना सहमति के पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड में बदला गया है।

Tue, 21 April 2026 01:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
स्मार्ट मीटर के विरोध में सोफीपुर की महिलाओं का हंगामा

मेरठ शहर से लेकर देहात तक स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ता रोजाना हंगामा एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को सोफीपुर की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर सुविधा के बजाय परेशानी का सबक बन रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के यहां बिना सहमति के पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड मीटर में बदल दिया गया। पहले के मुकाबले नया स्मार्ट मीटर लगने पर अधिक बिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बगैर सहमति के लगाए स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कर देने पर आक्रोश जताया और कहा कि इन्हें पोस्टपेड मीटर में तब्दील किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर के विरोध में भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।