स्मार्ट मीटर के विरोध में भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Meerut News - भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले लोगों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उपभोक्ताओं की आर्थिक और तकनीकी परेशानियों से अवगत कराया गया। मीटर को पोस्टपेड में बदलने और जबरन लगाए गए मीटरों की रोक लगाने की मांग की गई।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले लोगों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से होने वाली विसंगियों से बिजली उपभोक्ताओं को हो रही आर्थिक एवं तकनीकी परेशानियों से अवगत कराया। जबरन लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में तब्दील कराने और इन मीटरों को लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं बिजली उपभोक्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में एकत्र होकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कहा कि उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर जबरन लगाए और उन्हें बाद में प्रीपेड कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट रही है। रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली चालू होने में लग रहे हैं। कहा कि मीटर रीडिंग और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ता असमंजस में है। रवि नागवंशी, निक्की जाटव, रवि कुमार, रोबिन खेरवाल, दीपक अछरौड़ा, दीप शिवपुरम, आकाश छिलौरा, जोनी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन