BJP Meeting in Lohardaga Strategy for Tree Plantation and Cleanliness Campaigns वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और महाआरती की तैयारी में जुटी भाजपा, Lohardaga Hindi News - Hindustan
More

वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और महाआरती की तैयारी में जुटी भाजपा

लोहरदगा, भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, और महा आरती जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पंकज ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में लगी है। कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Fri, 12 June 2026 11:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share
वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और महाआरती की तैयारी में जुटी भाजपा

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला लोहरदगा की बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन द्वारा संचालित सेवा, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में विशेष रूप से वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, महा आरती कार्यक्रम, सेवा गतिविधियों तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केन्द्र की भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने पर पौधरोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाते हुए देश के विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की सेवा भावना को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और महा आरती जैसे कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के प्रभावी माध्यम हैं। इन अभियानों के जरिए पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।